Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची में प्रभात फेरी निकाल बदला गया निशान साहिब का चोला
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    साकची में प्रभात फेरी निकाल बदला गया निशान साहिब का चोला

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची में प्रभात फेरी निकाल बदला गया निशान साहिब का चोला
    सिखों के पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव महाराज जी के 554वें प्रकाशोत्सव को समर्पित प्रभात फेरी का आयोजन बुधवार को साकची में किया गया उपरांत गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब के चोला भी बदला गया।
    आज पहले दिन प्रभात फेरी ने प्रातः साढ़े तीन बजे गुरु नानक नगर, साकची का भ्रमण किया। सर्वप्रथम गुरु चरणों में अरदास कर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल संगत गुर नानक देव जी पर रचित शब्द गायन करते हुए साकची गुरु नानक नगर के क्षेत्र का भ्रमण किया। सरदार रणजीत सिंह जोहरा, सरदार गुरनाम सिंह तथा शमशेर सिंह सोनी के यहां संगत के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।
    प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया की इच्छुक श्रद्धालु संगत प्रभात फेरी को घर पर दर्शन हेतु आमंत्रित करने के लिए 8210248895 नंबर पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं।
    प्रभात फेरी में मुख्य रूप से सरदार निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, जसवीर सिंह गांधी, सतनाम सिंह घुम्मन, दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह छीत्ते ,अवतार सिंह, अमरपाल सिंह, सिख नौजवान सभा के मनमीत सिंह, प्रितपाल सिंह, जगजीत सिंह ,सतपाल सिंह के अलावा सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबी राज कौर, बीबी जोगिंदर कौर, बीबी बलविंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी राजबीर कौर, बीबी अमरजीत कौर आदि शामिल थे।
    दूसरी तरफ प्रभात फेरी के गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद साकची गुरुद्वारा में निशान साहिब का चोला बदला गया। चोला बदलने से पूर्व ग्रंथी बाबा अमृतपाल सिंह ने गुरु चरणों में अरदास की। हरमीत सिंह भामरा, सतनाम सिंह सत्ते, त्रिलोचन सिंह, गुरमीत सिंह मंगू, जगदीप सिंह, मलकीत सिंह ने निशान साहिब बदलने की सेवा श्रद्धापूर्वक निभायी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए कार-सेवा के लिए उमड़ी संगत; अन्य समुदाय के लोग भी हुए शामिल
    Next Article मुसाबनी में पांच हाथियों की बिजली करंट से मौत पर बिफरे पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, कहा – डीएफओ की भूमिका केवल फ़ोटो खिचवाने और मुआवजे की घोषणा तक सीमित, केंद्रीय वन मंत्री एवं सीएम से हस्तक्षेप की माँग

    Related Posts

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    May 14, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    May 14, 2026

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान

    माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    जादूगोड़ा में वन माफियाओं का कहर, अवैध कटाई से उजड़ रहे जंगल; वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज बेहाल, डॉक्टरों-नर्सों की कमी और बदहाल सुविधाओं पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

    यूसीआईएल में बढ़ता वाहन खर्च बना चर्चा का विषय, कार पुलिंग व्यवस्था बहाल करने की उठी मांग

    आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, पर बौद्धिक शक्ति सीमाएँ लाँघ रही है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.