Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पांच हाथियों की बिजली करंट से मौत पर बिफरे पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    पांच हाथियों की बिजली करंट से मौत पर बिफरे पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मुसाबनी में पांच हाथियों की बिजली करंट से मौत पर बिफरे पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, कहा – डीएफओ की भूमिका केवल फ़ोटो खिचवाने और मुआवजे की घोषणा तक सीमित, केंद्रीय वन मंत्री एवं सीएम से हस्तक्षेप की माँग
    पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत मुसाबनी में बिजली करंट की चपेट में आने से पांच हाथियों की मौत हो गई है. यह घटना वन विभाग और बिजली विभाग की लापरवाही और असंवेदनशीलता पर एकबार फ़िर सवाल खड़े कर रही है. झारखंड में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा भड़क गई है. क्षेत्र में लगातार ऐसे मामले सामने आने पर उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ दिया है. भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने हाथियों के मौत पर संवेदना व्यक्त किया है. भाजपा प्रवक्ता ने डीएफओ ममता प्रियदर्शी की कारीसंस्कृति पर गंभीर सवाल खड़ा किया. उन्होंने ऐसी घटनाओं के पीछे वन विभाग और विद्युत विभाग के मध्य समन्वय के घोर अभाव और फील्ड वर्क की नगण्य स्थिति को मुख्य कारक बताया है. पूर्व विधायक का आरोप है कि डीएफओ की भूमिका हाथियों की मृत्यु के बाद महज फ़ोटो सेशन करने और मुआवजा बाँटने तक सीमित है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव तथा अश्विनी वैष्णव से मामले में संज्ञान लेकर जाँच कमिटी के गठन की माँग रखी है. कुणाल षाडंगी ने अपने इस आक्रामक ट्वीट में डीएफओ की भूमिका पर कई सवाल उठाये है. उन्होंने पूछा है कि इससे पहले भी हाल ही में चाकुलिया में दो हाथियों की बिजली करंट से मौत हुई थी. घटना के बाद से अबतक एलिफेन्ट कॉरिडोर में ऐसी वारदात पर अंकुश लगे इसके लिए जिला वन पदाधिकारी ने बिजली विभाग के संग समन्वय और संयुक्त निगरानी हेतु कौन से कार्य किये हैं इसकी जाँच जरूरी है. उन्होंने जिला उपायुक्त के स्तर से भी घटना की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है. कुणाल की ट्वीट के बाद हड़कंप मच गई है.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबढ़ते हुए तलाक कर रहे सामाजिक ताने-बाने ख़ाक
    Next Article राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो तथा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखण्ड विधान सभा परिसर में आयोजित झारखण्ड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए

    Related Posts

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    July 3, 2026

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    July 3, 2026

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    संकट की घड़ी में राजनीति नहीं, इंसानियत साथ खड़ी रही : चंदन सिंह

    रामगढ़ में ‘प्रहरी’ अभियान तेज, एसपी ने रजरप्पा बाजार में किया पैदल गश्त

    जमशेदपुर में ‘वार्तालाप-2026’ मीडिया कार्यशाला संपन्न, किसान कल्याण योजनाओं पर हुआ संवाद

    ऐतिहासिक रहा भाजपा का जमशेदपुर बंद, जनता ने दिया व्यापक समर्थन : कुलवंत सिंह बंटी

    बढ़ते अपराध के विरोध में बंद को सफल बनाने वाले सभी व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों का आजसू ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.