Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    *घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, डेंजर जोन चिन्हितीकरण, विद्युतीकरण, पहुंच पथ मरम्मती, पार्किंग, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
    ——————————–

    महापर्व छठ पूजा की पूर्व संध्या पर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया । मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागराई, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, जुस्को के प्रतिनिधि समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे । निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा स्वर्णरेखा घाट मानगो पुल, दो मुहानी घाट, बेली बोधनवाला घाट बिष्टुपुर, बड़ौदा घाट बागबेड़ा, घाटों की साफ-सफाई और व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए दिए गए निर्देषों के अनुपालन का जायेज़ा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर की गई तैयारियों का जायेज़ा लिया। उन्होने छठ घाटों की साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था, सभी छठ घाट में चिन्हित किए गए डेंजर जोन एवं बेरिकेडिंग, गोताखोर, समुचित प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था का जायेज़ा लिया। उन्होंने नगर निकाय, पुलिस, यातायात, विद्युत, आपदा प्रबंधन सहित सभी संबद्ध पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय सुनिश्चित करते हुए घाट पर आने वाले सभी छठव्रती को किसी भी तरह की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण रूप से अनुपालन हो इसका घाटों पर नियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस ऑफिसर को निर्देशित किया गया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि जितने भी सुविधा और सुरक्षा के उपाय किए गए हैं उनका अनुपालन करें, विशेषकर चिन्हित किए गए डेंजर ज़ोन और सुरक्षा मार्किंग को न तोड़ें और अपनी सुरक्षा और दूसरों की भी सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखें। उन्होंने आस्था के इस पर्व को आस्था के अनुरूप ही मनाने की बात कहते हुए सभी जिलावासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दिया।

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने छठ महापर्व की लोगों को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से अपील किया कि जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा किए गए सुरक्षात्मक इंतजाम का पूर्ण रूप से अनुपालन करें। उन्होंने पर्व के अवसर पर लागू किए गए ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करने की बात कही जिससे कहीं भी आवागमन में किसी प्रकार समस्या उत्पन्न न हो। आतिशबाजियों को लेकर उन्होंने कहा कि हमेशा पूर्ण एहतियात बरतें और खासकर बच्चे, बूढ़े और महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए ही आतिशबाजी करें। त्योहार पर कोई भी ऐसा कार्य न करें जो दूसरों के लिए किसी भी प्रकार से खतरे का सबब बन सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से डेंजर ज़ोन व बढ़े हुए जलस्तर के समीप नहीं जाने और उक्त स्थान पर चिन्हित किए गए सुरक्षा सीमा का उल्लंघन न करने और किसी दूसरे को भी न करने देने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ महापर्व के अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे का सघन दौरा कार्यक्रम
    Next Article आपकी योजनाओं आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त नें की बैठक

    Related Posts

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    September 6, 2026

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    September 5, 2026

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने दिया समाधान का भरोसा

    साकची बंगाल क्लब में ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

    विद्या भारती के एक हजार नए विद्यालय: बंगाल में भारतीय शिक्षा-दृष्टि को बल

    भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से ठगी, आभूषण लेकर दो युवक फरार

    पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक या सेल्फ गोल? मक्का पैक्ट का भू-राजनीतिक विश्लेषण

    ठाणे की दहीहंडी में सुनील शेट्टी का जलवा, मराठी बोलकर जीता सभी का दिल

    लंबित मामले और सर्वोच्च न्यायालय की ऐतिहासिक पहल: न्यायिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.