Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने तीनों प्रारूपों से दिया इस्तीफा
    Headlines

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने तीनों प्रारूपों से दिया इस्तीफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इस्लामाबाद. विश्व कप क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के साथ लाैटी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर है। टीम के कप्तान बाबर आजम ने पाकिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। बाबर ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने बुधवार को एक नोट के जरिये इस्तीफा दिया। इसमें उन्होंने लिखा कि यह फैसला लेने का सही समय है।

     

    बाबर ने लिखा, “मुझे अच्छे से याद है जब पीसीबी की ओर से 2019 में मुझे पाकिस्तान की कप्तानी के लिए बुलावा आया था। पिछले चार सालों में मैंने मैदान पर और उसके बाहर कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन मैंने दिल और जुनून से क्रिकेट जगत में पाकिस्तान के गौरव को बनाए रखने का लक्ष्य रखा। सफ़ेद गेंद की क्रिकेट में नंबर एक टीम बनना खिलाड़ियों, कोच और मैनेजमेंट के संयुक्त प्रयास का फल था, लेकिन मैं पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस को भी धन्यवाद कहना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने इस सफर में खूब साथ दिया।” विश्व कप 2023 में बाबर भी बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और नौ मैचों में उनके बल्ले से 40 की औसत से केवल 320 रन ही निकले।

     

    हालांकि, वह पाकिस्तान के लिए तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में कुल खेले नौ में से पांच मैच गंवाए और केवल चार में ही उन्हें जीत मिली थी। आठ अंकों के साथ उन्होंने टूर्नामेंट की समाप्ति पांचवें स्थान पर रहते हुए की थी। बाबर ने आगे लिखा, “आज मैं सभी फ़ॉर्मेट में पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ रहा हूं। यह कठिन निर्णय है, लेकिन मुझे लगता है कि इसके लिए यह सही समय है। मैं तीनों फ़ॉर्मेट में खिलाड़ी के तौर पर पाकिस्तान के लिए खेलता रहूंगा। मैं अपने अनुभव और समर्पण के साथ नए कप्तान और टीम को समर्थन देने के लिए मौजूद हूं। इस जिम्मेदारी के लिए मेरे ऊपर भरोसा दिखाने के लिए मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी धन्यवाद कहना चाहूंगा।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर के गोपाल मैदान में टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम का ढोल नगाड़े के साथ हुआ आगाज
    Next Article सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

    Related Posts

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    June 19, 2026

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    June 19, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.