Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवान बिरसा मुंडा जी के सपनों को साकार करे युवा पीढ़ी – काले
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भगवान बिरसा मुंडा जी के सपनों को साकार करे युवा पीढ़ी – काले

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भगवान बिरसा मुंडा जी के सपनों को साकार करे युवा पीढ़ी – काले

    # भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के जयघोष से गूंज उठा कालीमाटी रोड , निकली भव्य यात्रा ।

    # महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर काले ने किया नमन

    जमशेदपुर : देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का त्‍याग करने वाले महान क्रांतिकारी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर नमन परिवार द्वारा संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में युवाओं, महिलाओं एवं कई गणमान्यों ने नमन कार्यालय से साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा स्मारक पर पैदल यात्रा करके भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उन्हें याद करके शत-शत नमन किया और श्रद्धांजलि दी।

    इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भारत के स्वाधीनता संग्राम के महानायक, भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत एवं उनके जुल्मों के खिलाफ न केवल भीषण संघर्ष किया बल्कि देश के जनजातीय समाज में एक नई अद्भुत चेतना भी पैदा की। उनका जीवन और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा है।

    श्री काले ने कहा कि जनजातीय समुदायों ने स्वाधीनता संग्राम में महान योगदान दिया। मैं सभी ज्ञात-अज्ञात जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों, वीरों-वीरांगनाओं एवं तमाम वीर क्रांतिकारी बलिदानों को जिन्होंने माँ भारती के लिये सर्वोच्च बलिदान दिये उन समस्त वीरों को नमन करता हूं।
    काले ने कहा की आजादी के बाद से देश की विकास-यात्रा में जनजातीय लोगों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उनके विकास और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं।

    इस मौके पर नमन परिवार के बृजभूषण सिंह, जयप्रकाश राय, पी एन पांडे, राघवेन्द्र शर्मा, रामकेवल मिश्रा, सतनाम सिंह गंभीर, ए विश्वनाथ, जितेन्द्र चावला, वरुण कुमार, राजू मारवाह, सरदार महेंद्र सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, डी त्रिपाठी, बंटी सिंह, हरि सिंह सांडिल, मुन्ना सिंह, कश्मीरा कुमार, बिपिन झा, लख्खी कौर, डी मनी, ममता पुष्टि, ममता साहा, ममता सिंह, रेणु प्रसाद, बलविंदर कौर, लक्ष्मी यादव, ममता कपूर, सत्येन्द्र कुमार सिंह, बिमल ओझा, अवधेश कुमार, रणवीर मंडल, टी एस विश्वास, श्रीराम सरोज, सरजू राम सहित अन्य सैकड़ों युवाओं ने शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीजीपीसी ने कहा प्रकाशोत्सव पर हर घर में हो दीपमाला, शोभायात्रा का दिशा निर्देश जारी
    Next Article लोयोला जूनियर स्कूल में झारखंड दिवस मना

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.