Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में निधन
    Breaking News Business Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय रांची राष्ट्रीय

    सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में निधन

    बिहार के अररिया के रहने वाले सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। आज सहारा प्रमुख का पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा।

    सिर्फ दो हजार रुपये से पड़ी सहारा इंडिया की नींव, 2.6 लाख करोड़ की संपत्ति बनाई

    सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार देर रात निधन हो गया। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। मुंबई के एक निजी असप्ताल में उनका इलाज चल रहा था। खबर है कि आज उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा स्टेट में लाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। सहारा श्री के निधन पर सहारा इंडिया परिवार ने शोक व्यक्त किया है। दूसरी ओर उनकी मौत से बिहार के अररिया में भी शोक की लहर है। सुब्रत रॉय का जन्म बिहार के अररिया में हुआ था।

    अररिया से जुड़ी है सुब्रत रॉय की यादें

    सुब्रत रॉय की यादें बिहार के अररिया जुड़ी हुई है। पुराने लोगों को आज भी सुब्रत रॉय से जुड़ी बातें खूब याद करते हैं। 10 जून 1948 में जन्मे सुब्रत रॉय को बिहार में जानने वाले लोगों की कमी नहीं है। अररिया के आश्रम रोड में उनका घर है। हालांकि अब वहां कोई नहीं रहता है। केयर टेकर के हवाले उनका पैतृक घर है। स्थानीय लोग बताते हैं कि पहले उनके घर तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं थी। बाद में सुब्रत रॉय ने अपने खर्च पर बनवाया था। लोग बताते हैं कि उनके नाना का भी घर आश्रम रोड में ही है। सुब्रत रॉय के पिता सुधीर चंद्र रॉय सिविल इंजीनियर थे।

    वाया कोलकात पहुंचे गोरखपुर

    अररिया में जन्मे सुब्रत रॉय वाया कोलकाता गोरखपुर पहुंचे थे। दरअसल, सुब्रत रॉय की स्कूलिंग कोलकाता में हुई थी। स्कूलिंग के बाद सरकारी कॉलेज से इंजीनियरिंग करने गोरखपुर पहुंचे। पढ़ाई में मन नहीं लगा तो गोरखपुर में ही छोटा मोटा काम शुरू कर दिया। बताया जाता है कि 30 साल की उम्र में उनके पास मात्र 2000 रुपये थे। एक दौर यह भी थी कि एसबीआई ने उन्हें 5000 रुपये का लोन देने से मना कर दिया था।

    शुरू की चिट फंड कंपनी

    बाद में सुब्रत रॉय अपने दोस्ते के साथ मिलकर एक चिट फंड कंपनी की शुरुआत की। 80 के दशक में 100 रुपये कमाने वाले लोग उनके पास 20 रुपये जमा करते थे। कम रकम निवेश करने की स्कीम की वजह से लाखों की संख्या में लोग उनकी कंपनी में निवेश करने लगे। इसके बाद उनकी कंपनी और संपत्ति दोनों बढ़ती चली गई। हालांकि बाद में वो भी दौर आया कि जब उन पर लाखों निवेशकों के रुपये लेकर बैठने का आरोप लगा। तमाम नियामक जांच एजेंसियां और पुलिस उनके पीछे पड़ गई।

    सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में निधन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू जी का जयन्ती कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article टनल में फंसे झारखण्ड के सभी श्रमिक सुरक्षित, प्रतिनिधि मंडल ने की बातचीत रांची, गिरिडीह, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम के श्रमिकों से हुई बातचीत

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.