Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम चैम्बर का दीवाली मिलन समारोह गुरूवार, 16 नवंबर को गुजराती सनातन समाज, बिष्टुपुर में
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सिंहभूम चैम्बर का दीवाली मिलन समारोह गुरूवार, 16 नवंबर को गुजराती सनातन समाज, बिष्टुपुर में

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंहभूम चैम्बर का दीवाली मिलन समारोह गुरूवार, 16 नवंबर को गुजराती सनातन समाज, बिष्टुपुर में
    *कोलकाता का सूफी बैण्ड होगा मुख्य आकर्षण

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार, दिनांक 16 नवंबर, 2023 को संध्या 7.30 बजे से गुजराती सनातन समाज, बिष्टुपुर में आयोजित किया जायेगा। सिंहभूम चैम्बर प्रत्येक वर्ष दीपावली के शुभ अवसर पर अपने सदस्यों के परिवार सहित सामूहिक मिलन हेतु दीपावली मिलन समारोह आयोजित करती है जिसमें सदस्य अपने परिवार सहित सम्मिलित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सहभोज का आनंद लेते हैं।

    अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने जानकारी दी कि दीपावली मिलन समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष चैम्बर भवन में किया जाता था लेकिन सदस्यों की बढ़ती संख्या को देखते हुये इस बार यह आयोजन गुजराती सनातन समाज में और अधिक भव्य एवं सुसज्जित तरीके से किया जायेगा। दीपावली मिलन समरोह में शामिल होने के लिये शहर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

    उपाध्यक्ष, जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने बताया कि इस बार दीपावली मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण कोलकाता का सूफी बैण्ड होगा।

    मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सहभोज की व्यवस्था भी होगी।

    दीपावली मिलन समारोह को सफल बनाने में उपाध्यक्ष, व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी, उपाध्यक्ष वित्त एवं कराधान अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष उद्योग पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव व्यापार एवं वाणिज्य भरत मकानी, सचिव, वित्त एवं कराधान अंशुल रिंगसिया, सचिव, उद्योग विनोद शर्मा, सचिव जनसंपर्क एवं कल्याण सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया एवं अन्य कार्यसमिति सदस्य जोरशोर से लगे हुये हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंवाद का 10वां संस्करण 15 नवंबर को गोपाल मैदान में होगा शुरू 
    Next Article राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो जमशेदपुर बाल मेला -2023 में शामिल होंगे

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.