छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार 15 नवंबर को थम जाएगा। चुनाव प्रचार थमने से पहले सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में शीर्ष नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा तेज हो गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को रायपुर पहुंचे।
महादेव ऐप मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा, भ्रष्ट कांग्रेसियों की धुलाई के लिए छत्तीसगढ़ तैयार है। महादेव ऐप में खाने वाले करोड़ों रुपए की धुलाई अब छत्तीसगढ़ करने को तैयार है। कांग्रेस के फैलाए हुए कीचड़ में अब कमल खिलने की तैयारी है।

