Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैंक ऑफ इंडिया के गुहियापाल शाखा प्रबंधक और उप प्रबंधक की कार्यसंस्कृति से नाराज़ उपभोक्ताओं ने की शिकायत, कुणाल षाडंगी के हस्तक्षेप पर डीसी और बीओआई एमडी ने दिये जाँच के आदेश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बैंक ऑफ इंडिया के गुहियापाल शाखा प्रबंधक और उप प्रबंधक की कार्यसंस्कृति से नाराज़ उपभोक्ताओं ने की शिकायत, कुणाल षाडंगी के हस्तक्षेप पर डीसी और बीओआई एमडी ने दिये जाँच के आदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बैंक ऑफ इंडिया के गुहियापाल शाखा प्रबंधक और उप प्रबंधक की कार्यसंस्कृति से नाराज़ उपभोक्ताओं ने की शिकायत, कुणाल षाडंगी के हस्तक्षेप पर डीसी और बीओआई एमडी ने दिये जाँच के आदेश

    बहरागोड़ा अंतर्गत गुहियापाल के बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा से संबद्ध उपभोक्ताओं ने बैंक की सेवाओं से क्षुब्ध होकर विरोध जताया है. सैकड़ों उपभोक्ताओं ने उपायुक्त के नाम हस्ताक्षरित ज्ञापन के मार्फ़त शाखा प्रबंधक सूरज कुमार और उप प्रबंधक अंकित कुमार के विरुद्ध कई गंभीर आरोप लगाये हैं. कुछ स्थानीय उपभोक्ताओं के आग्रह पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए जाँच की माँग उठाई है. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर उपभोक्ताओं के ज्ञापन को पोस्ट करते हुए कुणाल षाडंगी ने बैंक ऑफ़ इंडिया के एमडी रजनीश कर्नाटक सहित जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से संज्ञान लेकर जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया. कुणाल के ट्वीट पर बैंक ऑफ इंडिया के एमडी ने त्वरित संज्ञान लेकर विभागीय स्तर से आवश्यक पहल का भरोसा दिया. वहीं जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मामले में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) को जाँच के उपरांत जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया है. पूर्व विधायक ने बैंक ऑफ इंडिया और जिला उपायुक्त के पहल पर विश्वास जताया कि जल्द ही उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हेतु आवश्यक पहल होती नज़र आयेगी. मालूम हो की बड़ी संख्या में गुहियापाल स्थित बैंक ऑफ इंडिया के उपभोक्ताओं ने शाखा प्रबंधक और उप प्रबंधक की कार्यसंस्कृति के संदर्भ में लिखित आरोप लगाये हैं. उपभोक्ताओं का आरोप है कि शाखा प्रबंधक और उनके सहयोगी उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान करते हैं. मेडिकल इमर्जेंसी से जूझ रहे परिजनों की मदद के लिए बैंक आने वाले उपभोक्ताओं को इंटरनेट सुविधा नहीं होने का बहाना दिया जाता है. अपने परिजनों तक मेडिकल ख़र्चे के लिए राशि भेजने पर शाखा प्रबंधक एक तय राशि अपने कमीशन के लिए काट लेते हैं. वहीं लोन रीकवरी के लिए उद्दंड प्रवृत्ति के लोगों को नियुक्त किया गया है जो उपभोक्ताओं संग दुर्व्यवहार करते हैं. राष्ट्रीय स्तर के बैंक को इस तरह की गुंडागर्दी शोभा नहीं देती. बुजुर्गों को पेंशन भुगतान करने में गुहियापाल शाखा बेहद परेशान करते हैं और अनावश्यक दौड़ाते हैं. इसके अतिरिक्त कई और आरोप हैं जिनपर जाँच की माँग उठी है. इधर कुणाल षाडंगी के हस्तक्षेप के बाद बीओआई और डीसी के स्तर से जाँच का आश्वासन मिलने पर उपभोक्ताओं में उम्मीद जगी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा अधिवक्ता हमारे भविष्य, उनके कौशल विकास और बेहतरी के लिए कौंसिल कदम बढ़ाएगा:राजेश शुक्ल
    Next Article शौणिडक कल्याण परिषद आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार को पुष्प गुच्छ एवं शाॅल देकर सम्मानित किया

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.