Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व कप 2023: मैक्सवेल के बाद ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका, मिचेल मार्श लौटे घर
    Breaking News Headlines खेल

    विश्व कप 2023: मैक्सवेल के बाद ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका, मिचेल मार्श लौटे घर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल पहले ही चोटिल हो गए हैं और अब ओपनर मिचेल मार्श विश्व कप के बीच ही अचानक घर लौट गए हैं. मार्श निजी वजहों के कारण ऑस्ट्रेलिया लौटे हैं. इसका मतलब वो अब शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे. मार्श कब तक वापस लौटेंगे, इसे लेकर भी फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है. इससे पहले, ग्लेन मैक्सवेल गोल्फ खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे और वो भी इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे. अब मार्श के पर्थ लौटने के कारण ऑस्ट्रेलिया के पास इंग्लैंड के खिलाफ मैच में प्लेइंग-11 चुनने के लिए केवल 13 खिलाड़ी ही बचे हैं.

     

     

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर मिचेल मार्श के ऑस्ट्रेलिया लौटने की जानकारी दी. हालांकि, सीए ने भी ये जानकारी नहीं दी है कि मार्श कब विश्व कप के लिए लौटेंगे? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा, “ऑलराउंडर मिशेल मार्श व्यक्तिगत कारणों से कल देर रात आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 से स्वदेश लौट आए हैं. टीम में उनकी वापसी की समयसीमा की पुष्टि की जानी है.” ऑस्ट्रेलिया के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि मार्श और मैक्सवेल दोनों अहम खिलाड़ी हैं. दोनों का प्रदर्शन इस विश्व कप में अच्छा रहा है और अबतक ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल का टिकट नहीं कटाया है.

     

    मिचेल मार्श की गैरहाजिरी में स्टीव स्मिथ अपनी पसंदीदा तीन नंबर की पोजीशन पर बैटिंग कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम की अगर बात करें तो मार्कस स्टोइनिस पिंडली की चोट से उबर कर चुके हैं और वो इंग्लैंड के खिलाफ मैच में खेलेंगे. इसी चोट की वजह से स्टोइनिस नीदरलैंड्स और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे. कैमरन ग्रीन भी कमबैक कर सकते हैं और मार्नस लैबुशेन भी मिडिल ऑर्डर में अपनी पोजीशन बरकरार रखेंगे. ऑस्ट्रेलिया के पास इंग्लैंड के खिलाफ मैच में प्लेइंग11 चुनने के लिए कुल 13 खिलाड़ी ही बचे हैं. सीन एबॉट और एलेक्स कैरी ही टीम में उपलब्ध अन्य खिलाड़ी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से दी मात, प्वॉइंट टेबल में बनी नंबर वन
    Next Article जेट एयरवेज और नरेश गोयल परिवार को ईडी ने दिया झटका, 535 करोड़ की संपत्ति कुर्क

    Related Posts

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.