Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से दी मात, प्वॉइंट टेबल में बनी नंबर वन
    Breaking News Headlines

    साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से दी मात, प्वॉइंट टेबल में बनी नंबर वन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. अपना अंतिम विश्व कप खेल रहे क्विंटन डिकॉक और रासी वान डेर डुसेन की शतकीय पारियों के साथ बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से मात दी है। क्रिकेट विश्व कप 2023 में टीम ने चौका लगाया है। वहीं कीवी की टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका के साथ सात मैचों में 12 अंक हो गए हैं। अच्छे नेटरनरेट के आधार पर अंकतालिका में उसकी टॉप पर वापसी हो गई है। इस वक्त भारत और साउथ अफ्रीका समान अंक पर है यानि 12-12 अंक हैं। मगर नेटरनरेट के आधार पर देखा जाए तो साउथ अफ्रीका भारत को पीछे कर पहले पायदान पर पहुंच चुकी है।

     

     

    न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का 32वां मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 357 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. साउथ अफ्रीका के लिए डी कॉक और वान डैर डुसैन ने तूफानी पारी खेली. वान डैर डुसैन ने 133 और डी कॉक 144 रन बनाए. वहीं न्यूजीलैंड के लिए टिम सउदी ने 2 विकेट लिए. जबकि ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम को 1-1 सफलता मिली.

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान टेम्बा बावुमा 24 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद डी कॉक और वान डैर डुसैन के बीच दूसरे विकेट के लिए करीब 200 रनों की साझेदारी हुई. फिर बोल्ट ने डी कॉक को पवेलियन भेजा. डी कॉक 116 गेंदों में 114 रन बनाकर आउट हुए. फिर वान डैर डुसैन को सउदी ने अपना शिकार बनाया. वान डैर डुसैन 118 गेंदों में 133 रन बनाकर आउट हुए. जबकि डेविड मिलर 30 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें जेम्स नीशम ने पवेलियन भेजा.

    वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 24 साल बाद हराया है. 1999 के बाद दक्षिण अफ्रीका टीम को 2023 में आज पुणे के मैदान पर 190 रन से जीत मिली. इस बीच न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को लगातार 5 मुकाबलों में हराया था. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 357 रन बनाए थे. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 35.3 ओवर में 167 रनों पर सिमट गया और 190 रन से मुकाबला गंवा दिया. साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने 9 ओवर में सिर्फ 46 रन देकर 4 विकेट चटकाए. मार्को जानसेन ने 8 ओवरों में सिर्फ 31 रन देकर 3 विकेट निकाले.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसलमान खान ने लॉन्च किया भांजी अलीजेह की फिल्म ‘फर्रे’ का ट्रेलर
    Next Article विश्व कप 2023: मैक्सवेल के बाद ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका, मिचेल मार्श लौटे घर

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.