Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेट एयरवेज और नरेश गोयल परिवार को ईडी ने दिया झटका, 535 करोड़ की संपत्ति कुर्क
    Breaking News Headlines

    जेट एयरवेज और नरेश गोयल परिवार को ईडी ने दिया झटका, 535 करोड़ की संपत्ति कुर्क

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत जेट एयरवेज और नरेश गोयल परिवार से जुड़ी 538.05 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की है. कुर्क की गई संपत्तियों में विभिन्न कंपनियों और व्यक्तियों के नाम पर 17 आवासीय फ्लैट/बंगले और वाणिज्यिक परिसर शामिल हैं. इसमें मेसर्स जेट एयर प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स जेट इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड के संस्थापक अध्यक्ष (जेआईएल) नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनीता गोयल और पुत्र निवान गोयल लंदन, दुबई और भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं. एक प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है.

     

    प्रवर्तन निदेशालय ने केनरा बैंक में 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल और पांच अन्य के खिलाफ मंगलवार को आरोप पत्र दायर किया था. गोयल को ईडी ने एक सितंबर को मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में मुंबई के आर्थर रोड जेल में है. मामले से जुड़े एक वकील ने बताया कि गोयल और अन्य के खिलाफ यहां एक अदालत में आरोपपत्र दायर किया गया है, जिस पर बुधवार को संज्ञान लिए जाने की संभावना है. धन शोधन का यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो की ओर से जेट एयरवेज, गोयल, उनकी पत्नी अनीता गोयल और कंपनी के कुछ पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के मामले में दर्ज प्राथमिकी से सामने आया है.

     

    ट्रस्ट बनाकर भारत से विदेशों में पैसों के हेराफेर का आरोपमामले में बैंक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसने जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड को 848.86 करोड़ रुपये का ऋण दिया था जिसमें से 538.62 करोड़ रुपये बकाया थे. इससे पहले रिमांड पर सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने कहा था कि जेट एयरवेज के संस्थापक ने विदेश में विभिन्न ट्रस्ट बनाकर भारत से विदेशों में धन की हेराफेरी की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व कप 2023: मैक्सवेल के बाद ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका, मिचेल मार्श लौटे घर
    Next Article छपरा में सरयू नदी में नाव पलटी, 18 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में 3 के शव मिले

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.