Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में रेल हादसा: ट्रेन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, तीन की मौत, पांच हुए घायल
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखंड में रेल हादसा: ट्रेन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, तीन की मौत, पांच हुए घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चरही (हजारीबाग). मंगलवार 31 अक्टूबर चरही थाना क्षेत्र के सड़बाहा गांव के दलदलिया रेलवे ट्रैक पास भीषण दुर्घटना हुई. यह दुर्घटना बड़काकाना – कोडरमा रुट के चरही और बेस के बीच दलदलिया 23 नंबर के पास हुई. घटना पैसेंजर ट्रेन के ट्रैक्टर में ठोकर से होने के कारण बताई गई है.

    हालांकि, रेलवे द्वारा पुष्टि नहीं की गई है. सड़बाहा गांव के आठ महिला -पुरुष दूधी मिट्टी लेने के लिए घर से पैदल जा रहे थे. इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के ट्रॉली में सवार होकर जाने लगे. ट्रैक्टर चालक रेलवे ट्रैक को पार कर लिया था.

    दूसरी छोर पर एक जगह रेलवे का पटरी रखे होने के कारण ट्रैक्टर चालक निकलने की कोशिश कर रहा था कि पीछे से पैसेंजर ट्रेन के झटके से ट्रैक्टर दूर जा गिरा. इस कारण ट्रैक्टर में सवार एक महिला झुनियां देवी उम्र लगभग (55) वर्ष पति जगदेव महतो, रमेश गंझू उम्र करीब (30) वर्ष पिता बनवारी गंझु की मौके पर मौत हो गई. जबकि द्रोपदी देवी उम्र करीब (50) वर्ष पति परमेश्वर महतो की मृत्यु इलाज के क्रम में आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग में हो गई.

    घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

    दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर चालक सुरक्षित निकलकर भाग गया. ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी चरही थाने की पुलिस को दी गई. सूचना पर पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची. इस बीच ग्रामीणों ने सभी घायलों को पुलिस की मदद लेकर इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल,आरोग्यम अस्पताल और रांची रोड के लिए भिजवाया.

    पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजी गई बॉडी

    आरोग्यम अस्पताल में इलाजरत द्रौपदी देवी की मृत्यु हो गई. जबकि अन्य पांच घायलों में लालो देवी (40) वर्ष पति महेंद्र गंझु,सुबासो देवी पति स्व बिरेंद्र महतो, सावित्री देवी पति डालेश्वर महतो, करण महतो पिता चंदन महतो,संगीता देवी पति रमेश गंझु शामिल हैं. सभी एक ही गांव सड़बाहा के निवासी हैं. संगीता देवी मृतक रमेश गंझु की पत्नी है. दोनों पति पत्नी घर से साथ निकले थे पति की मृत्यु हो गई और संगीता देवी घायल हो गई हैं. इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मृतकों को पोस्टमार्टम हेतु हजारीबाग भेज दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशपथ पत्र में हुआ खुलासा, सचिन पायलट का पत्नी सारा से हुआ तलाक, नाम की जगह लिखा तलाकशुदा
    Next Article गाजा के शरणार्थी शिविर पर हमले में 50 फिलिस्तीनियों की मौत

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.