Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गाजा के शरणार्थी शिविर पर हमले में 50 फिलिस्तीनियों की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    गाजा के शरणार्थी शिविर पर हमले में 50 फिलिस्तीनियों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गाजा. इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध 25वें दिन में प्रवेश कर चुका है. अब तक इस युद्ध में दोनों तरफ से मिलाकर 9000 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं करीब 15000 लोग घायल हो चुके हैं. जबकि गाजा पट्टी के कुछ इलाकों से लाखों लोग विस्थापित भी हो चुके हैं. इजरायली सेना हमास के लड़ाकों के खिलाफ एरियल अटैक के साथ-साथ ग्राउंड अटैक भी शुरू कर दिया है. इसी क्रम में मंगलवार को इजरायल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसरी सेना ने गाजा की जमीन के भीतर सुरंग बनाकर रह रहे हमास के लड़ाकों पर जबरदस्त अटैक किया है.

     

    इस बीच फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर इस्राइल ने हमला कर दिया। हमले में 50 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, अब तक इस हमले को लेकर इस्राइल की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं, गाजा में हमास आतंकियों ने इस्राइली सेना के जवानों की भी जान ली है। बता दें, इस्राइली लोगों ने अपहरणों और हत्याओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय में अपील दायर की है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र ने इस्राइली हवाई हमलों को अमानवीय बताया है। मिस्र ने कहा कि यह हमला अतंरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। इस्राइल अस्पताल, शरणार्थी शिविरों पर हमला करता है। मिस्र ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजरायली हमलों को रोकने और गाजा के निवासियों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। मिस्र के अलावा, जॉर्डन ने भी कड़े शब्दों में इस्रायली हमले की निंदा की। वहीं, सऊदी अरब ने कहा कि इस्राइल सुरक्षा बल बार-बार जहां नागरिक है, वहीं हमला कर रहा है। यह गलत है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में हमास के हमले के कारण इस्राइली रक्षा बल के दो जवानों की मौत हो गई है। आईडीएफ ने मृतकों सैनिकों की पहचान सार्जेंट रामत गण और सार्जेंट रोई वोल्फ के रूप में की है। दोनों सैनिकों की उम्र महज 20 साल थी। आईडीएफ का कहना है कि उत्तरी गाजा में दोनों जवान मारे गए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

    आईडीएफ ने बताया कि इस्राइली सेनाएं हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा पट्टी के अंदर भीषण लड़ाई लड़ रही हैं। इस्राइली सेना ने उत्तरी गाजा में स्थित हमास के आतंकी चौकियों पर हमला किया, जिसमें दर्जनों आतंकियों की मौत हो गई। यहां से सेना ने कई विस्फोटक उपकरण भी जब्त किए हैं, जिसमें एंटी टैंक मिसाइल, लॉन्चिंग सेल सहित कई आधुनिक युद्ध उपकरण शामिल हैं। इस्राइली रक्षा बलों ने दावा किया है कि उन्होंने शरणार्थी शिविर पर हमला कर हमास के सेंट्रल जबालिया बटालियन के कमांडर इब्राहिम बियारी को मार डाला है। वहीं, हमास का कहना है कि शिविर में उसका कोई नेता मौजूद नहीं था।

    हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में रेल हादसा: ट्रेन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, तीन की मौत, पांच हुए घायल
    Next Article सपा ने जारी की प्रचारकों की सूची, जेल में बंद आजम खान बनाए गए स्टार प्रचारक

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.