Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शपथ पत्र में हुआ खुलासा, सचिन पायलट का पत्नी सारा से हुआ तलाक, नाम की जगह लिखा तलाकशुदा
    Breaking News Headlines राजनीति

    शपथ पत्र में हुआ खुलासा, सचिन पायलट का पत्नी सारा से हुआ तलाक, नाम की जगह लिखा तलाकशुदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जयपुर. कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपनी पत्नी से सारा पायलट से अलग हो गए हैं. इसका खुलासा आज पायलट ने नामांकन-पत्र के साथ दिए एफिडेविट में किया गया है. हालांकि दोनों के बीच तलाक कब हुआ इसका तो कोई खुलासा नहीं हो सका है लेकिन सार्वजनिक रूप से यह पहली बार सामने आया है कि दोनों अलग हो गए हैं. पायलट ने अपने शपथ पत्र में पत्नी के नाम के आगे तलाकशुदा लिखा है. सचिन और सारा के दो बच्चे हैं. दोनों बच्चे सचिन के पास हैं. इसका भी हलफनामे में खुलासा किया गया है.

     

    जानकारी के अनुसार सचिन पायलट और सारा करीब 19 साल पहले 15 जनवरी 2004 को वैवाहिक बंधन में बंधे थे. सारा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेस के वरिष्ठ नेता फारुख अब्दुल्ला की बेटी है. बताया जाता है कि अब्दुल्ला इस शादी के खिलाफ थे, वहीं पायलट का परिवार भी इस रिश्ते से नाखुश था. सचिन अपने परिवार को इस रिश्ते के लिए राजी करने में सफल रहे, लेकिन सारा ऐसा नहीं कर सकी. लिहाजा फारुख अब्दुल्ला इस शादी में शरीक नहीं हुए. सारा लंदन में पढ़ी लिखी हैं. दोनों की शादी तत्कालीन दौसा सांसद एवं सचिन की मां रमा पायलट के दिल्ली स्थित आवास पर हुई थी.

     

    पहली बार सार्वजनिक हुई है तलाक की खबर

    हालांकि बताया जा रहा है कि सचिन और सारा के बीच तलाक होने की दबी छिपी खबरें कई बार सामने आई लेकिन कभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई. यहां तक कि तलाक की भनक भी किसी ने नहीं लगी. दोनों के बीच कब तलाक हुआ यह अभी सामने नहीं आ पाया है. लेकिन पायलट की ओर से मंगलवार को टोंक विधानसभा सीट से भरे गए नामांकन के दौरान साथ फाइल किए गए हलफनामे से तलाक की बात पहली बार सार्वजनिक हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में देश में सबसे सस्ता गैस सिलेंडर मिलेगा, सीएम भूपेश बघेल ने किया बड़ा ऐलान
    Next Article झारखंड में रेल हादसा: ट्रेन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, तीन की मौत, पांच हुए घायल

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.