Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इजरायली पीएम की दो टूक: सीजफायर नहीं करूंगा, यह हमास के सामने सरेंडर करने जैसा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इजरायली पीएम की दो टूक: सीजफायर नहीं करूंगा, यह हमास के सामने सरेंडर करने जैसा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तेल अबीब। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ गाजा में चल रहे सेना के अभियान को रोकने से साफ मना कर दिया है. उन्होंने कहा कि इजरायल और गाजा के बीच सीजफायर रोकने का अर्थ है कि हमास के सामने सरेंडर करना. हम ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगे. बेंजामिन ने यह बातें एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के दौरान कहीं.

     

    रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मैं संघर्ष विराम को लेकर इजरायल की स्थिति स्पष्ट कर देना चाहता हूं. जिस तरह पर्ल हार्बर और 9/11 हमले के बाद अमेरिका संघर्ष विराम के लिए सहमत नहीं हुआ. ठीक वैसे ही इजरायल भी हमास के हमले के बाद अपने हमले नहीं रोकेगा. बेंजामिन ने कहा कि इजरायल को सीजफायर के लिए कहना हमास के आतंक और बर्बरता के आगे समर्पण करने जैसा है. हम ऐसा नहीं करेंगे.

     

    इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि अब हर किसी के लिए समय आ गया है कि लोग आतंक या बर्बरता के सामने समर्पण करना चाहते हैं या उनसे मुकाबला कर अपने आशा और भविष्य के सपनों के लिए लड़ना चाहते हैं. बीबी ने कहा कि 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद इजरायल युद्ध की स्थिति में है. उन्होंने आगे कहा कि हमास का लक्ष्य हमें बर्बाद करना है और हम ऐसा होने नहीं देंगे. उनके खात्मे तक हमारा मिशन अधूरा है.

    पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हमास फिलिस्तीन के लोगों को ह्यूमन शील्ड की तरह इस्तेमाल कर रहा है. उनको आगे कर वह इजरायल को युद्ध अपराध का दोषी ठहराता रहेगा. बीबी ने कहा कि हमास अपने विशाल सुरंग नेटवर्क का उपयोग कमांड पोस्ट के रूप में करता रहेगा.वह मस्जिदों का इस्तेमाल हथियार संग्रह के लिए और चौकियों के लिए करेगा. इसके अलावा वह यूएन से मानवीय सहायता भी पाता रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुकेश अंबानी को मिली तीसरी धमकी, अब 400 करोड़ की फिरौती मांगीं
    Next Article नोएडा की सोसाइटी में फिर बवाल, रिटायर्ड IAS ने महिला को जड़ दिए थप्पड़

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.