Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नालंदा में बीजेपी महिला मोर्चा ने भरी हुंकार, यहां भी खिलेगा कमल, अपनी ही करनी से असहाय बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार :डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता
    Breaking News बिहार

    नालंदा में बीजेपी महिला मोर्चा ने भरी हुंकार, यहां भी खिलेगा कमल, अपनी ही करनी से असहाय बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार :डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना :नालंदा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी तादाद में पार्टी की महिला कार्यकर्तों ने महिला प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि दुनियां को ज्ञान का प्रकाश देने वाले नालंदा की इस पवित्र भूमि को हमारा बारंबार प्रणाम है। इस मौके पर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर जुबानी हमला बोला और कहा कि आज अपनी ही करनी के चलते मुख्यमंत्री खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

    पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर बिहार को जंगल राज से बाहर निकालने का जो साझा अभियान शुरू किया गया था, उसे फिर से पलटते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार को राक्षसी राज में बदलने चले हैं। उन्होंने कहा कि आज वही व्यक्ति अपने ही शासन में रोज ब रोज हत्या, लूट, बैंक डकैती, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, मां दुर्गा, रामचरितमानस, हिन्दू सनातन के लिए जहरीले बयान के साथ- साथ प्रत्येक सरकारी विभागों में व्यापक लूट भ्रष्टाचार को असहाय होकर टुकुर- टुकुर देखने पर विवश है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आज नीतीश कुमार अपने ही कारण भारतीय राजनीति में अविश्वसनीय और बिहार के राजनीति में असहाय प्राणी बनकर रह गए हैं। बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि एक कहावत है ना, संगति से गुण होत है, संगति से गुण खोत। उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि जदयू के अंदर ही उनके खिलाफ लालू प्रसाद और तेजस्वी के इशारे पर उनके खिलाफ साजिश की जा रही है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि नालंदा ज्ञान की भूमि रही है और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के चलते इस बार यहां से भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा और पार्टी को भारी जीत मिलेगी। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय की चर्चा करते हुए कहा कि कभी इसी पवित्र भूमि पर पौराणिक समय में दुनियां भर से छात्र ज्ञान अर्जन करने आया करते थे। जिस महानतम नालंदा विश्वविद्यालय के कारण भारत की मर्यादा विश्व भर में चमक रही थी। दुर्भाग्य से और विद्वेषी भाव से इसी महान नालंदा विश्वविद्यालय को इसी सनातन संस्कृति विरोधी और विनाशक एक क्रूर आक्रंता बख्तियार खिलजी ने इसे जलाकर खत्म कर दिया।

    इस मौके पर पार्टी जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती, रीना जी, रविराज जी, आशुतोष जी, डॉक्टर रेनू जी, ललित जी और सुनीता जी सहित सैंकड़ों की तादाद में पार्टी की महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं। वहीं इस मौके पर पार्टी की तरफ से जिला मंत्री रविराज जी, जिला मंत्री डॉक्टर अशोक कुमार आईएमआर, जिला मंत्री रंजू और आईटी सेल के अभिजीत वर्मा भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती और संचालन डॉक्टर रेनू जी महामंत्री की तरफ से किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article वर्ल्ड कप 2023 : अफगानिस्तान ने फिर किया उलटफेर, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.