Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल के कन्वेंशन सेंटर में सीरियल बम ब्लास्ट, गृहमंत्री ने NIA को दिए जांच के आदेश
    Breaking News Headlines अपराध राजनीति राष्ट्रीय

    केरल के कन्वेंशन सेंटर में सीरियल बम ब्लास्ट, गृहमंत्री ने NIA को दिए जांच के आदेश

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केरल के कन्वेंशन सेंटर में सीरियल बम ब्लास्ट, गृहमंत्री ने NIA को दिए जांच के आदेश

    केरल के एर्नाकुलम में तीन दिवसीय प्रार्थना सभा के आखिरी दिन रविवार को एक कन्वेंशन सेंटर में सीरियल बम ब्लास्ट हुआ। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसमें अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, करीब 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। कलामसेरी पुलिस के मुताबिक, यह धमाका उस वक्त हुआ, जब कई लोग प्रार्थना सभा के लिए जुटे थे। पुलिस के मुताबिक, पहला धमाका सुबह 9 बजे के करीब हुआ। अगले कुछ मिनटों में एक के बाद एक ब्लास्ट हुए।

    ब्लास्ट के बाद अस्पताल अलर्ट

    रविवार को तीन दिवसीय प्रार्थना सभा का आखिरी दिन था। अधिकारियों के मुताबिक, जिस वक्त यह धमाके हुए उस दौरान प्रार्थना सभा में करीब दो हजार लोग जुटे थे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के ने कहा कि कालामसेरी धमाके को लेकर उन्होंने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही छुट्टी पर गए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को तुरंत काम पर लौटने के लिए कहा है।

    पुलिस को फोन कर मांगी मदद

    ब्लास्ट के संबंध में केरल पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 9 बजे विस्फोट के बाद पुलिस के पास मदद के लिए फोन आने लगा था। तुरंत पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. विस्फोट के बाद पुलिस की मदद के लिए सैकड़ों लोग जुट गए थे।

    गृहमंत्री ने NIA को दिए जांच के आदेश

    घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से फोन पर बात की और एक कन्वेंशन सेंटर में बम विस्फोट के बाद राज्य की स्थिति के बारे में जाना। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक गृहमंत्री अमीत शाह ने एनआईए और एनएसजी को भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने का निर्देश दिया है।

    केरल के कन्वेंशन सेंटर में सीरियल बम ब्लास्ट गृहमंत्री ने NIA को दिए जांच के आदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंध्र प्रदेश में डिरेल हुई पैसेंजर ट्रेन, कई लोगों के घायल होने की आशंका
    Next Article भारत ने दिया इंगलैंड को ‘देश निकाला’, लखनऊ में 100 रन से हराकर किया World Cup से बाहर !

    Related Posts

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    July 23, 2026

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    July 23, 2026

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.