Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज़ाद समाज पार्टी शोषित वंचित समाज की आवाज़ बन रही है – काशिफ़ रज़ा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आज़ाद समाज पार्टी शोषित वंचित समाज की आवाज़ बन रही है – काशिफ़ रज़ा

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज़ाद समाज पार्टी शोषित वंचित समाज की आवाज़ बन रही है – काशिफ़ रज़ा।

    आज दिनांक 29 अक्तूबर को घाटशिला मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित आज़ाद समाज पार्टी की जिला इकाई की बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आज़ाद समाज पार्टी झारखंड में शोषित वंचित समाज की आवाज़ बन रही है, आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को एक जुट कर झारखंड में ईमानदार, कुशल, स्वाभिमानी, शिक्षित युवाओं और महिलाओं को तय्यार कर अपने समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार कर रही है।
    उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश को बने हुए 23 साल हो गए पर इन 23 सालों में आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों, मुसलमान, ईसाई और सिखों का कुछ भी भला नही हुआ।
    बल्कि उनकी स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है, उन्होने कहा कि झारखंड में जातिगत जनगणना जल्द शुरू हो इसके लिए पार्टी संघर्ष करेगी, ताकि झारखंड के रहने वालों को यह पता चल सके कि साधन संसाधन में किसका कब्ज़ा है।
    उन्होंने यह भी कहा कि आज़ाद समाज पार्टी पूरे झारखंड में मुसलमानो, दलितों, ईसाइयों और आदिवासियों पर हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी और उन्हें उनका अधिकार दिलायेगी।
    प्रोग्राम में, पूर्वी सिंहभूम ज़िला अध्य्क्ष दुर्योधन महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष तारिणी सेन मांझी, प्रदेश महासचिव नवीन मुर्मु ,भीम आर्मी के आकाश मुखी, बिपलब तांती और सोनू कालिंदी ने भी पार्टी के विचारधारा के लोगों को बताया, मंच का संचालन भीम आर्मी के महासचिव उतपल बिस्वास ने किया।
    प्रोग्राम में मुख्य रूप से शंकर गोराई महतो, संजय सोरेन, राजू मुखी, मोहन किस्कू, रामु सरदार, नईम खान, हरजिंदर सिंह, मज़हर खान, शाहिद रज़ा, दिलशाद खान, मुहम्मद वसीम, प्रदीप प्रसाद एवं कई साथी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमधुआबेड़ा गाँव में पूजी गयी मां लक्ष्मी, भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने आज नवनिर्मित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ किया मासिक निरीक्षण

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.