Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आधारभूत संरचना निर्माण में एनजीटी गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर की समीक्षा बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आधारभूत संरचना निर्माण में एनजीटी गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर की समीक्षा बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आधारभूत संरचना निर्माण में एनजीटी गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर की समीक्षा बैठक

    *एनजीटी के नियमों का उल्लंघन एवं नक्शा विचलन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश*

    *लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनायेगी जिला प्रशासन… जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त*

    दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र के ईको सेंसेटिव जोन तथा स्वर्णरेखा नदी के तट पर किसी भी तरह से आधारभूत संरचना का निर्माण एनजीटी के गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए नहीं होना चाहिए । नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई किया जाएगा… ये बातें जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आधारभूत संरचना निर्माण में एनजीटी गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कही । बैठक में एनजीटी के गाइडलाइन को सुनिश्चित कराने, दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र में अवैध निर्माण की जांच, स्वर्णरेखा नदी का अतिक्रमण समेत अन्य मुद्दों की समीक्षा की गई ।

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध निर्माण हो या स्वर्णरेखा नदी के अतिक्रमण पर कड़ा रोष जताया । उन्होंने इस संबध में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को लेकर एक कमिटी गठित करने का निर्देश दिया। कमिटी साइट का दौरा करेगी, पर्यावरण मानदंडों के उल्लंघन और विशेष रूप से अवैध निर्माण के संबंध में तथ्यात्मक स्थिति का पता लगाएगी और रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी । उन्होने कहा कि एनजीटी के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। अवैध निर्माण के दोषियों तथा किसी सरकारी पदाधिकारी या कर्मी की मिलीभगत पाई गई तो उनके विरूद्ध भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त द्वारा नगर निकायों में नक्शा विचलन कर कराये गए निर्माण कार्य, उनके विरूद्ध अबतक की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई । उन्होने स्पष्ट निर्देश दिया कि नक्शा विचलन कर निर्माण करना और दण्ड के रूप में सिर्फ जुर्माना लेते हुए खानापूर्ति की कार्रवाई बंद होनी चाहिए । शहर व्यवस्थित हो, भवनों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानको को अनदेखा नहीं किया गया हो, किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य पर्यावरणीय दृष्टि के अनुकूल हो तथा नियमों के मुताबिक विधि सम्मत हो इसे सभी नगर निकाय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होने धरातल पर आदेशों को गंभीरता से लागू करने के आदेश दिए।

    बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी जमशेदपुर सुश्री ममता प्रियदर्शी, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, निदेशक- दलमा गज परियोजना के प्रतिनिधि, प्रदूषण बोर्ड, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा अन्य सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्गा मेला के दौरान वृन्दावन में दंगल,उमड़ी दर्शकों की भीड़
    Next Article ओड़िसा के नवमनोनित राज्यपाल रघुवर दास ने पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय श्री रामनाथ कोविंद जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की

    Related Posts

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    July 23, 2026

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.