Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गा मेला के दौरान वृन्दावन में दंगल,उमड़ी दर्शकों की भीड़
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    दुर्गा मेला के दौरान वृन्दावन में दंगल,उमड़ी दर्शकों की भीड़

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गोबिंद कुमार की रिपोर्ट
    नावकोठी बेगुसराय:प्खण्ड क्षेत्र अन्तर्गत डफरपुर पंयायत के वृंदावन में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर दो दिवसीय अंतर्राज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दुर्गा समिति के सदस्यों के द्वारा की गई।दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा,प्रमुख प्रतिनिधि श्याम नंदन सिंह,नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार विड्डू, पसार के मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह उर्फ बुडुल एवं डफरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ई.रंजीत कुमार पमपम ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।निर्णायक मंडल में नवल किशोर सिंह,कुमार गणेश शंकर सिंह, विष्णुदेव सिंह,विरेंद्र कुमार सिंह,कृष्णनंदन सिंह थे।इसमें नेपाल,बनारस, राजस्थान,छतरपुर, कन्नौज,अयोध्या,झांसी, दिल्ली,वृंदावन,पहसारा सहित अन्य जगहों के दर्जनों जोड़ी पहलवानों ने दंगल प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रतियोगिता में मंगलवार को नेपाल के उपेन्द्र थापा ने झांसी के पंकज को कुश्ती में पराजित किया।वहीं राजस्थान के अलाउद्दीन ने झांसी के संजय को पटकनी देकर जीत हासिल की।राजस्थान के मुकेश और परोरा के साबिर बराबर रहे।कन्नौज के धर्मेंद्र ने छतरपुर के महेंद्र को पराजित किया। राजस्थान के शहाबुद्दीन ने झांसी के मैनेजर को पराजित किया।दिल्ली के भानु पहलवान झांसी के साजन पहलवान से हार गए। झांसी के लाला पहलवान ने बनारस के मनीष को शिकस्त दी।वही राजस्थान के सूरज और दिल्ली के अजय बराबरी पर रहे।ओमवीर अयोध्या और प्रियांशु बनारस बराबरी पर रहे। इरफान राजस्थान को भोला पहलवान पहसारा ने रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी।वृंदावन के कार्तिक को हराकर राजस्थान के शहाबुद्दीन ने जीत दर्ज की। विकास पहलवान बनारस और रणवीर वृंदावन बराबरी पर रहे।वही अयोध्या के बजरंगी दास ने शानदार विजय हासिल करते हुए मेरठ के हसन पहलवान को पटकनी दी। श्याम पहलवान झांसी और विष्णु पहलवान बनारस बराबरी पर रहे।इस दौरान अयोध्या के बजरंगी पहलवान को फर्स्ट प्राइज,नेपाल के थापा पहलवान को सेकंड प्राइज और दिल्ली के युगल पहलवान को थर्ड प्राइज दिया गया।कुश्ती के दौरान कन्हैया कुमार का अहम योगदान रहा।कुश्ती के दौरान हजारों की संख्या में दंगल प्रेमियों ने ताली की गड़गड़ाहट से पहलवानों का हौसला अफजाई किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद चंद्रवंशी ने सभी दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित।
    Next Article जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आधारभूत संरचना निर्माण में एनजीटी गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.