Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को सबुज संघ मेला के नाम पर सेंट्रल बस के पार्किंग एरिया में हो रही थी अवैध पार्किंग शुल्क की वसूली, बीजेपी नेता अंकित आनंद की ट्वीट पर एसएसपी ने लिया संज्ञान, संलिप्त लोगों पर रंगदारी का मुकद्दमा दर्ज करने की उठी माँग
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टेल्को सबुज संघ मेला के नाम पर सेंट्रल बस के पार्किंग एरिया में हो रही थी अवैध पार्किंग शुल्क की वसूली, बीजेपी नेता अंकित आनंद की ट्वीट पर एसएसपी ने लिया संज्ञान, संलिप्त लोगों पर रंगदारी का मुकद्दमा दर्ज करने की उठी माँग

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टेल्को सबुज संघ मेला के नाम पर सेंट्रल बस के पार्किंग एरिया में हो रही थी अवैध पार्किंग शुल्क की वसूली, बीजेपी नेता अंकित आनंद की ट्वीट पर एसएसपी ने लिया संज्ञान, संलिप्त लोगों पर रंगदारी का मुकद्दमा दर्ज करने की उठी माँग

    दुर्गोत्सव मेला में अवैध पार्किंग शुल्क नहीं वसूलने की प्रशासनिक हिदायत को टेल्को में कुछ लोग सरेआम चुनौती दे रहे हैं। बीते दो दिनों से सबुज कल्याण संघ दुर्गा पूजा मेला के लिए लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के नज़दीक सेंट्रल ट्रांसपोर्ट के बस पार्किंग एरिया में बनाई गई अस्थाई वाहन पार्किंग क्षेत्र में कुछ लोग श्रद्धालुओं से पार्किंग शुल्क वसूली कर रहे हैं। पूजा घूमने पहुंचें कुछ श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना भाजपा नेता अंकित आनंद को दिया। प्राप्त सूचना के आलोक में देर रात ट्वीट करते हुए इस बाबत् जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक शिकायत प्रेषित की गई। सोमवार दोपहर को एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लिया है। जिला पुलिस की औपचारिक ट्विटर हैंडल द्वारा बताया गया की उपरोक्त संदर्भ के विषय को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इधर शिकायत करते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने सवाल उठाया की आखिर किसके संरक्षण और प्रशय में टेल्को में अवैध पार्किंग शुल्क वसूली जा रही है। और यह वसूली केवल सेंट्रल ट्रांसपोर्ट पार्किंग एरिया तक ही क्यों सीमित है? सवाल उठाया की अवैध वसूली का हिस्सा किन लोगों के बीच बांटे जाने की सहमति हुई है और आख़िर टेल्को थाना की रहस्यमई चुप्पी का कारण क्या है। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया की टेल्को थाना स्तरीय शांति समिति और कांग्रेस पार्टी से जुड़े कुछ लोगों के संरक्षण में सेंट्रल ट्रांसपोर्ट के कर्मियों की मिलीभगत से चार पहिया और दो पहिया वाहनों से प्रति वाहन 20 से 50 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इधर जमशेदपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है जिसके बाद अवैध पार्किंग शुल्क वसूलने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। भाजपा नेता ने माँग किया है की संलिप्त लोगों पर रंगदारी और फर्ज़ीवाड़े का मुकद्दमा दर्ज किया जाना चाहिए। मालूम हो की सबुज कल्याण संघ मेला घूमने आने वालों के लिए लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के सड़क किनारे तथा टेल्को गुरुद्वारा के पास पार्किंग पूरी तरह से निःशुल्क है। वहीं सेंट्रल बस पार्किंग एरिया में वसूली की शिकायत मिल रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघर में बैठी माँ की सेवा में ही माँ भगवती की सेवा है- काले
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर केबुल टाउन स्थित अधूरा पड़े श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य के लिए आज नवमी को मंदिर प्रांगण में भूमि पूजन किया

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.