Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन अलर्ट
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन अलर्ट

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने नारायणपुर एवं करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; पूजा समितियों एवं अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

    जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन अलर्ट

    आज दिनांक 21.10.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने जामताड़ा जिला अंतर्गत नारायणपुर एवं करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री विकास कुमार राय सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

    इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा, अग्निशमन यंत्र, प्रवेश निकास की सुविधा, सीसीटीवी के अधिष्ठापन आदि की जानकारी ली एवं विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये। इस उन्होंने विभिन्न पूजा पंडाल के समिति के सदस्यों से मुलाकात कर पूजा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर की स्थिति का अवलोकन करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पूजा पंडालों के अलावा मेला में प्लास्टिक, थर्मोकोल के सामग्रियों का उपयोग नहीं करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं विधि व्यवस्था संधारण हेतु उचित दिशा निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि अपने स्तर से वॉलंटियर प्रतिनियुक्ति करें। अगर पूजा पंडाल अथवा आस पास में कहीं कोई हुडदंग मचाता है या विधि व्यवस्था में खलल उत्पन्न करता है तो तत्काल नजदीकी थाना या गश्त दल को इसकी सूचना दें।

    इसके अलावा उन्होंने सभी पंडालों मे एंट्री एग्जिट द्वार पे अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग निकासी द्वार रखने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए इसकी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं इस दौरान पूजा आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं विसर्जन आदि की जानकारी ली एवं आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    मौके पर उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार है एवं अलर्ट है। पूजा के दौरान हुडदंग मचाने वाले हुड़दंगियों, उन्मादियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक , सांस्कृतिक एवं नाट्य संस्था आस्था(AASTHAA) जमशेदपुर के तत्वाधान में …..
    Next Article अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने आज अनुमंडल परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया

    Related Posts

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    June 23, 2026

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.