जमशेदपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक , सांस्कृतिक एवं नाट्य संस्था आस्था(AASTHAA) जमशेदपुर के तत्वाधान में दिनांक 21/10/2023 को आज बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम, देवनगर में नवरात्र के सप्तमी पूजा के दिन आश्रमवासी के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री सुमंत सिन्हा ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव बिनोद कुमार ने किया।
इसके साथ ही संस्था के उपाध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश सिन्हा, सचिव अनिता सिंह , सचिव शत्रुघ्न सिंह, सचिव पार्थो भट्टाचार्य , कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ आनंद और राहुल उपस्थित थे जैसा कि आपको भी विदित है की संस्था समय-समय पर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। कार्यक्रम में वस्त्र वितरण के साथ साथ आश्रम में रहने वाले युवाओं के भविष्य , उनकी शिक्षा और उनके बीच कौशल प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उनके आय उपार्जन पर विशेष चर्चा हुई।