Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली सरकार का लाखों श्रमिकों को बड़ा तोहफा, बढ़ाई न्यूनतम सैलरी, एक अक्टूबर से लागू नई दरें
    Breaking News Headlines

    दिल्ली सरकार का लाखों श्रमिकों को बड़ा तोहफा, बढ़ाई न्यूनतम सैलरी, एक अक्टूबर से लागू नई दरें

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. दिवाली के मौके पर दिल्ली सरकार ने लाखों श्रमिकों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. दिल्ली सरकार में श्रम मंत्री राजकुमार आनंद ने कुशल, अर्धकुशल और अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन बढ़ाने का आदेश पारित किया है. यानी अब सभी श्रमिकों को वर्तमान में मिल रहे वेतन से ज्यादा सैलरी दी जाएगी.

     

    बता दें कि इसका फायदा लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग के कर्मचारियों को भी मिलेगा. इसके अलावा इसमें गैर मैट्रिक, मैट्रिक और ग्रेजुएट कर्मचारी भी शामिल हैं. वेतन की नई दरें एक अक्टूबर से मान्य होंगी.

     

     

    इसके साथ ही श्रम मंत्री ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के महंगाई भत्ते पर रोक नहीं लगाई जा सकती है. साथ ही कहा कि जिन्हें न्यूनतम मजदूरी मिलती है, दिल्ली सरकार ने महंगाई भत्ता जोड़कर नया न्यूनतम वेतन की घोषणा की है.

    इतना बढ़ा न्यूनतम वेतन

    दिल्ली सरकार के अनुसार, कुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी में 312 रुपए से बढ़ोतरी हुई है. इनकी अब नई सैलरी 21,215 रुपए होगी. अर्ध-कुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी 286 रुपए बढ़ाई गई है. नई सैलरी 19,279 रुपए होगी. इसके अलावा अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी 17,234 रुपए से बढ़ाकर 17,494 रुपए की गई है. अब दिल्ली में अकुशल श्रमिक की प्रतिदिन की मजदूरी 673 रुपए, अर्ध-कुशल के लिए 742 रुपए और कुशल श्रमिक के लिए 816 रुपए है.

    दिल्ली में देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा न्यूनतम वेतन

    श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि दिल्ली में श्रमिकों का न्यूनतम वेतन देश में सबसे ज्यादा है. दिल्ली सरकार के इस फैसले से सभी अनुसूचित रोजगार श्रेणियों में अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और अन्य श्रमिकों को लाभ होगा. असंगठित क्षेत्र में न्यूनतम वेतन पर काम करने वाले लोगों को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलना चाहिए, जो आमतौर पर राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिया जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिलासपुर से प्रयागराज जा रही बस हादसे का शिकार, दो की मौत, 40 घायल
    Next Article यूपी में दिल दहलाने वाली घटना: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने दो मासूमों समेत खुद को लगाई आग, तीनों की मौत

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.