Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेलंगाना: ‘सत्ता में आने पर हल्दी किसानों को 15,000 रुपए प्रति क्विंटल दिलवाएंगे’, राहुल गांधी का आश्वासन
    Breaking News Headlines राजनीति

    तेलंगाना: ‘सत्ता में आने पर हल्दी किसानों को 15,000 रुपए प्रति क्विंटल दिलवाएंगे’, राहुल गांधी का आश्वासन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तेलंगाना: ‘सत्ता में आने पर हल्दी किसानों को 15,000 रुपए प्रति क्विंटल दिलवाएंगे’, राहुल गांधी का आश्वासन
    तेलंगाना के जगतियाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि हल्दी किसानों को प्रति क्विंटल 12,000 रुपये से 15,000 रुपये तक के हिसाब से समर्थन मूल्य मिले। यहां पार्टी की ‘विजयभेरी’ यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो यह भी सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनकी हर फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 500 रुपये अधिक मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां चीनी मिल को दोबारा शुरू करेगी।

     

    सत्ता में आने पर जाति जनगणना कराएंगे
    राहुल गांधी ने दोहराया कि अगर सत्ता में आए तो कांग्रेस तेलंगाना सहित भारत में जातिगत जनगणना कराएगी। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह तत्कालीन कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) शासन द्वारा कराई गई जाति जनगणना के आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। राहुल ने कहा, ‘‘दिल्ली (केंद्र में) सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पिछले आंकड़े जारी करेगी और नई जाति जनगणना भी कराएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने पर पार्टी तेलंगाना में भी जाति जनगणना कराएगी।

     

    बीआरएस-भाजपा पर साधा निशाना
    वायनाड सांसद ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पर निशाना साधते हुए कहा वे मिलीभगत से काम करते हैं और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाला संगठन संसद में भाजपा का समर्थन करता है। राहुल ने कहा कि तेलंगाना के साथ उनका रिश्ता पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय से रहा है।उन्होंने दोहराया कि राज्य में आगामी चुनाव दोराला (सामंती सरदारों के) तेलंगाना और प्रजाला (आम जनता के) तेलंगाना के बीच है। इस बीच, गांधी यहां एक रोड शो के दौरान सड़क किनारे एक ढाबे में रुके और डोसा बनाने में हाथ आजमाया। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बच्चों को कुछ चॉकलेट भी दीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला: जिले की 5 बीएलओ को राज्य निर्वाचन आयुक्त के द्वारा किया गया सम्मानित
    Next Article रत्नाकर कुमार, खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म “संघर्ष 2” का हुआ पटना में प्रीमियर

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.