Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने जनता का रुपया लूटकर दिल्ली दरबार पहुंचाया है: गृहमंत्री अमित शाह
    Breaking News Headlines राजनीति

    छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने जनता का रुपया लूटकर दिल्ली दरबार पहुंचाया है: गृहमंत्री अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने जनता का रुपया लूटकर दिल्ली दरबार पहुंचाया है: गृहमंत्री अमित शाह
    छत्तीसगढ़  विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपना सारा ध्यान लगा दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे हैं. यहां पर उन्होने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ वादाखिलाफी की है. बघेल सरकार ने प्रदेश की गरीब जनता का पैसा लूट कर दिल्ली दरबार में पहुंचाया. उन्होंने कहा कि ये जोर से झूठ बोलने वाली सरकार है.

     

     

     

    अमित शाह ने कहा कि केंद्र में 10 वर्ष तक कांग्रेस की सरकार थी, उस सरकार ने देश भर में आदिवासी कल्याण के लिए मात्र 29000 करोड़ रुपये दिए. लेकिन मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 1,32000 करोड़ रुपये आदिवासी कल्याण पर खर्च किए गए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय देश में मात्र 90 एकलव्य मॉडल स्कूल थे. जिनकी संख्या मोदी सरकार में बढ़कर 740 हो चुकी है. इन्होंने अभी अभी कहा कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण होगा. मैं आज यहां कह रहा हूं कि इसका कोई निजीकरण नहीं होगा. नगरनार स्टील प्लांट पर सिर्फ यहां के आदिवासियों का अधिकार है.

     

     

    उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अभी यहां आए और बस्तर जिले के जगदलपुर क्षेत्र के लिए 27 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. मैं आपको बता रहा हूं अगर आपने फिर से भूपेश बघेल को लाने की गलती की तो जो पैसा केंद्र सरकार यहां भेजेगी वो कांग्रेस के एटीएम से दिल्ली पहुंच जाएगा. और अगर भाजपा की सरकार बनी तो 27 हजार करोड़ रुपये में राज्य सरकार और पैसा जोड़ कर जगदलपुर का विकास करेगी. उन्होने यह भी कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में तीन बार दिवाली मनाई जाएगी. एक बार दिवाली के दिन, दूसरी बार 3 दिसंबर को जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और फिर जनवरी 2024 में जब अयोध्या में राम मंदिर बनेगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश भर के आदिवासियों के सम्मान के लिए बहुत सारे काम किए हैं. जल, जंगल व जमीन की रक्षा के साथ साथ आदिवासी भाई-बहनों को सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास देने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : जनमानस के लिए लगातार कर रहे मांग : पवन शंकर पांडे
    Next Article रघुवर दास को उड़ीसा राज्य का राज्यपाल बनाये जाने पर भरत सिंह ने दिया बधाई

    Related Posts

    गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, हाईकोर्ट का हवाला देकर दुकानदार को मिला 15 दिन का समय

    April 22, 2026

    वाहन चेकिंग पर बवाल: पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक, आरोपों की जांच शुरू

    April 22, 2026

    मानगो में कचरा उठाव ठप, जदयू का विरोध—सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, हाईकोर्ट का हवाला देकर दुकानदार को मिला 15 दिन का समय

    वाहन चेकिंग पर बवाल: पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक, आरोपों की जांच शुरू

    मानगो में कचरा उठाव ठप, जदयू का विरोध—सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    जिला कांग्रेस में नई जिम्मेदारी पर अंसार खान व मनजीत आनंद का जोरदार स्वागत

    पृथ्वी दिवस पर डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

    सिंहभूम चैंबर ने ‘मिस झारखंड 2026’ श्रेया अग्रवाल को किया सम्मानित, शहर का बढ़ाया मान

    नुक्कड़ सभा में कांग्रेस का जोर: महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग

    सोशल मीडिया पर विधायक सरयू राय की छवि खराब करने का प्रयास किया था गोपाल यादव ने

    चतरा में 16 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर में छिपाकर रखी गई थी सवा तीन किलो अफीम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.