Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ीसा का राज्यपाल बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह ” बोले  राष्ट्रपति भवन से मिले दायित्वों का करूंगा पूरा सम्मान, बड़ी बहन ने उतारी आरती हुईं भावुक
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ीसा का राज्यपाल बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह ” बोले  राष्ट्रपति भवन से मिले दायित्वों का करूंगा पूरा सम्मान, बड़ी बहन ने उतारी आरती हुईं भावुक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2023Updated:October 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ीसा का राज्यपाल बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह ” बोले  राष्ट्रपति भवन से मिले दायित्वों का करूंगा पूरा सम्मान, बड़ी बहन ने उतारी आरती हुईं भावुक

    बोले रघुवर दास मंडल अध्यक्ष से राज्यपाल तक का सफर बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए ही संभव

    राष्ट्रपति भवन से मिले दायित्वों का करूंगा पूरा सम्मान, बड़ी बहन ने उतारी आरती हुईं भावुक

     

     

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को राष्ट्रपति भवन से उड़ीसा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसको लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. गुरुवार सुबह से ही श्री दास को बधाइयां देने वालों का तांता उनके आवास पर लगा रहा. वहीं सूचना पर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बड़ी बहन ने अपने भाई की आरती उतारी और उन्हें आशीर्वाद दिया. इस दौरान वे भावुक नजर आई. बता दे कि रघुवर दास झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री थे जिन्होंने पूरे 5 साल तक झारखंड में शासन किया. रघुवर दास ने 1980 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सक्रिय सदस्य के रूप में कदम रखा.

     

    सबसे पहले जमशेदपुर के सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष बनाए गए. उसके बाद महानगर के कई पदों पर रहते हुए साल 2004, 2009 और 2023 में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए. 2005 में अर्जुन मुंडा की सरकार में उन्हें वित्त वाणिज्य एवं नगर विकास मंत्री बनाया गया. उसके बाद शिबू सोरेन की सरकार में उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया और 2014 में वे राज्य के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए गए. इधर राज्यपाल बनाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसका मंडल अध्यक्ष भी राज्यपाल जैसे गरिमामयी पद पर आसीन हो सकता है. उन्होंने राष्ट्रपति भवन से मिले दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की बात कही. उन्होंने खुद को राज्यपाल बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति आभार प्रकट किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलव जिहाद: शौचालय में हिन्दू लड़की के साथ अश्लील हरकत पर इंदौर में बवाल
    Next Article बिड़ला मन्दिर का जीर्णाेद्धार को लेकर प्रमोद मिश्रा ने व्यक्त की प्रतिक्रिया, जाने क्या कहा…..

    Related Posts

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर सुवासित बनाना ही होगा | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी: हमारी शक्ति हमारा ग्रह और पर्यावरण संरक्षण | राष्ट्र संवाद

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.