Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण कार्यकारिणी समिति का बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण कार्यकारिणी समिति का बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 18, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण कार्यकारिणी समिति का बैठक संपन्न

    पशु क्रूरता निवारण समिति का मुख्य उद्देश्य जिले में पशुओं पर होने वाले अत्याचार एवं क्रूरता से बचाना है एवं उनकी रक्षा करना है – श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.), उपायुक्त, जामताड़ा

    पशुओं पर होने वाले क्रूरता को रोकने के लिए जागरूकता फैलाएं- उपायुक्त

    आज दिनांक 18.10.2022 को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत की गई।

    *बेसहारा, बेजुबान और आवारा पशुओं पर क्रूरता ना हो इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करें*

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शहर की सड़कों पर बेसहारा व आवारा पशुओं के लगातार विचरण से एक तरफ दुघर्टना होने की संभावना अधिक रहती है तो वहीं इससे पशु भी चोटिल हो जाते हैं। जाने अनजाने में सही लेकिन यह भी क्रूरता की श्रेणी में आता है। इस समस्या का समाधान हम सभी को मिलकर करना होगा। पशुओं में भी प्राण एवं संवेदना होता है, उन्हें भी दर्द और कष्ट होता है ऐसे में उनके प्रति मानव जाति को संवेदनशील होना जरूरी है। ताकि पशुओं के अधिकार की रक्षा हो सके।

    वहीं उन्होंने बताया कि भारत सरकार के द्वारा धारा 38 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 (1960 का 59) की धारा (3) एवं धारा 11(3) (ए) (सी) के साथ पठित और माननीय उच्च न्यायालय दिल्ली में रिट याचिका (सिविल) सीएम अपील आदि में पारित आदेश के अनुपालन में पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण (पशुपालन कार्य एवं प्रक्रिया) नियम, बनाया गया है, जिसमें पशुपालन प्रक्रिया में मवेशियों के सींग निकालने की प्रक्रिया, पशु के बधियाकरण या ब्रांडिंग, नाक में रस्सी डालने की प्रक्रिया रजिस्ट्रीकृत पशु चिकित्सक द्वारा किया जायेगा। इसके अलावा अधिसूचना में विभिन्न विधियों, पशुओं का इच्छामृत्यु, निषिद्ध प्रथाएं जो क्रूर और हानिकारक हैं के संबंध में दिशा निर्देश दिया हुआ है।

    *सड़कों पर आवारा विचरण करने वाले पशुओं को गौशाला में शिफ्ट करवाएं*

    बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि असहाय एवं आवारा पशुओं को पकड़ने एवं गौशालाओं में रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने ऐसे पशुपालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही, जो अपने पशुओं को खुला छोड़कर सड़कों आदि का अतिक्रमण करते हैं एवं कई बार इसके कारण अप्रिय स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।

    *पशुओं की टैगिंग करें*

    उन्होंने जिला पशुपालन पदाधिकारी को सभी पशुओं की टैगिंग का कार्य करवाने का निर्देश दिया, ताकि उनकी पहचान हो सके। टैगिंग से आवारा पशुओं की संख्या का भी पता चल सकेगा। उपायुक्त ने कहा कि पशु क्रूरता निवारण समिति का उद्देश्य पशुओं पर अत्याचार करना नहीं, बल्कि उनकी रक्षा करना है।

    इसके अलावा उपायुक्त ने समीक्षा क्रम में जिला अन्तर्गत पंजीकृत-अपंजीकृत वधशालाओं का निरीक्षण कर उसके उपर पीसीए एक्ट के अनुसार दृढ़ता पूर्वक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, साथ हीं अपंजीकृत बधशालाओं का नियमानुसार लाइसेन्स निर्गत करने के विषय पर भी चर्चा की गई।

    *पशु क्रूरता निवारण के बारे में करें प्रचार प्रसार*

    उन्होंने पशु क्रूरता के संबंध में आम जनता को जागरूक करने हेतु सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर बैनर, पोस्टर के माध्यम से प्रचार प्रसार करने की भी बात कही।

    बैठक में पशु क्रुरता रोकने के संबंध में पशुपालन विभाग को अधिक से अधिक आमजनों को इसके बारे में जागरूक कर पशुओं पर होने वाले अत्याचार को रोकने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा.व.से.), जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, जिला पशुपालन पदाधिकारी श्री विद्यासागर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री आनंद ज्योति मिंज,अंचल अधिकारी श्री अविश्वर मुर्मू, समाजसेवी श्री राजेंद्र शर्मा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं श्रीमती कल्पना सोरेन से जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक संपन्न

    Related Posts

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.