Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 16, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा/दशहरा को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक आयोजित

    जो भी समस्याएं हैं, उसे अविलंब दूर करें अधिकारी-उपायुक्त

    बिजली विभाग को झूलते हुए तार को अविलंब सही करने का मिला निर्देश

    भवन प्रमंडल एवं अग्निशामक विभाग को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पंडालों का निरीक्षण करने का निर्देश

    किसी भी स्तर से शिथिलता नहीं बरती जाए; जिले के पदाधिकारियों/कर्मियों बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे*

    आज दिनांक 16.10.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में दुर्गापूजा एवं दशहरा को लेकर विधि व्यवस्था के उचित संधारण सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया।

    बैठक में उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने बैठक में अधिकारियों संग अब तक की गई तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा दुर्गा पूजा को लेकर सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मोड पर कार्य करेंगे, शिथिलता बरते जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने इसके अलावा अधिकारियों से पृच्छा करते हुए कहा कि किन किन स्थानों पर बैरिकेडिंग, चेकनाका, सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन, ड्रोन कैमरा की उपलब्धता, के अलावा पेयजल, सफाई, सड़क मरम्मती, बिजली के लटके झूलते हुए तारों का रिपेयरिंग आदि की जानी है, इसकी सूची दें एवं संबंधित पदाधिकारी को इस संबंध में अविलंब कार्रवाई करते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छोटी छोटी बारीकियों पर ध्यान देते हुए कार्य करें, किसी भी स्तर से कोई चूक नहीं होना चाहिए।

    उन्होंने भवन एवं अग्निशामक विभाग को पंडालों का पुनः निरीक्षण करते हुए यह जांच करें कि पंडाल का निर्माण मानक के अनुसार हुआ है अथवा नहीं, साथ ही मानक के अनुसार पंडाल की व्यवस्था को दुरुस्त करवाएं। पंडालों में पर्याप्त प्रकाश के अलावा सीसीटीवी कैमरे, निकासी का समुचित प्रबंध आदि बिंदुओं पर निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर से चूक नही होने चाहिए। विद्युत प्रमंडल को उन्होंने बिजली के जर्जर तारों को ठीक करने का निर्देश दिया साथ ही पंडालों को अस्थाई विद्युत कनेक्शन देने हेतु निर्देश दिया।

    *सभी के सहभागिता जरूरी*

    जिले में शांति एवं आपसी सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को संपन्न कराने हेतु आप सभी की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा दुर्गा पूजा के दौरान आवश्यक संख्या में मजिस्ट्रेट, अधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति को लेकर विमर्श कर अतिसंवेदनशील, संवेदनशील एवं सामान्य कैटेगरी के अनुसार पुलिस बल आदि की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया। वहीं जिला स्तर पर पूरे दुर्गा पूजा के दौरान नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। जिसके जरिए सभी प्रकार से सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सकेगा।

    इसके अलावा दुर्गा पूजा /मेला के दौरान भीड़भाड़ की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक मैनेजमेंट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया, आवश्यकतानुसार वाहनों के प्रवेश हेतु वैकल्पिक रास्ता आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा एंबुलेंस आदि की उपलब्धता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अफवाह नहीं फैले इसके लिए मीडिया साइट व्हाट्सएप, फेसबुक, लिंकेडिन, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब आदि पर लगातार निगरानी रखेंगे। इसके अलावा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सावधानी रखने का निर्देश दिया गया। अगर कोई अफवाह फैलाता है तो वैसे लोगों को चिन्हित कर विरूद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करें। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस आमजनों से अभद्र व्यवहार न करें, ऐसी शिकायत नही आना चाहिए। जहां भी जिसकी ड्यूटी लगाई जायेगी, वहां अच्छे से ड्यूटी करना है आम लोगों से दोस्ताना व्यवहार करेंगे। जो भी पुलिस कर्मी अच्छा कार्य करेंगे उनको हमलोग पुरस्कृत भी करेंगे।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री आंनद ज्योति मिंज, जिला अग्निशामक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी, भवन, एवं विद्युत प्रमंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी के अलावा अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्राउंड ट्रूथिंग (ground truthing) सर्वेक्षण हेतु उपायुक्त 03 सदस्यीय समिति का किया गठन; 18 अक्टूबर तक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का मिला निर्देश
    Next Article उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

    Related Posts

    भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम की हो रही सराहना

    June 5, 2026

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम की हो रही सराहना

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.