Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोकारो :डीवीसी मुख्यालय के निर्देश पर बंद किया गया बोकारो थर्मल पावर प्लांट, आज दूसरे दिन भी बंद है प्लांट
    Breaking News झारखंड

    बोकारो :डीवीसी मुख्यालय के निर्देश पर बंद किया गया बोकारो थर्मल पावर प्लांट, आज दूसरे दिन भी बंद है प्लांट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बोकारो :डीवीसी मुख्यालय के निर्देश पर बंद किया गया बोकारो थर्मल पावर प्लांट, आज दूसरे दिन भी बंद है प्लांट

    बोकारो जिला के बोकारो थर्मल स्थित 500 मेगावाट के ए पावर प्लांट को डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के निर्देश पर रविवार को स्थानीय प्रबंधन ने पूर्वाहन लगभग साढ़े दस बंद कर दिया.पावर प्लांट को जिस समय बंद किया गया उस समय प्लांट से 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था.पिछले चार दिनों से पावर प्लांट से स्थानीय कोनार नदी में छाई के बहाव पर रोक नहीं लग पाने के कारण तथा दामोदर बचाओ आंदोलन के केंद्रीय अध्यक्ष सरयू राय की शिकायत के बाद बोकारो जिला एवं बेरमो अनुमंडल के प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा कार्रवाई को देखते हुए रविवार की सुबह को पावर प्लांट बंद कर दिया गया.

     

     

    पावर प्लांट से कोनार नदी में छाई के बहाव पर रोक को लेकर शनिवार की सारी रात प्रबंधन की देखरेख में कामगारों ने कार्य किया बावजूद उस पर रोक नहीं लगायी जा सकी.राज्य प्रदूषण बोर्ड के धनबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के पदाधिकारियों की टीम भी बोकारो थर्मल में शनिवार से कैंप किए हुए है.पावर प्लांट बंद करने के कारणों को लेकर बोकारो थर्मल के एचओपी एनके चौधरी,डीजीएम बीजी होलकर, आदि के मोबाइल पर फोन किया तो किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया. किसी ने रिसिव भी किया तो इस मामले में किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। स्थानीय अधिकारियों ने भी चुप्पीं साध रखी है.दूसरी ओर डीवीसी कोलकाता के वरीय पदाधिकारियों की टीम सोमवार को रांची में वर्तमान हालात को देखते हुए विधायक सह आंदोलन के केंद्रीय अध्यक्ष सरयू राय से मिलकर समस्या का निराकरण करेंगे. उक्त बातों की जानकारी विधायक सह दामोदर बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष सरयू राय ने दी. मम्मी का निराकरण जल्द नहीं निकाल लिया गया तो राज्य में बिजली संकट गहरा सकती है.

     

     

    इस मामले में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि बोकारो थर्मल और चन्द्रपुरा थर्मल सीधे छाई नदी में बहा देता ग्रामीण पानी पीकर बीमार हो रहे हैं उनका खेती भी खराब हो रहा है डीवीसी अधिकारी की मनमानी के कारण कोई सुनवाई नहीं कर रहा है हमने इस मामले को लेकर बीबीसी अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रहा है इस मामले को लेकर हम लोग कोर्ट भी जाएंगे और पीआईएल भी करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा जिले में पारंपरिक खेती के साथ – साथ विदेशी खेती ड्रैगन फ्रूट की खेती देखने को मिल रही
    Next Article जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के आदेशानुसार 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 5, 2026

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना प्रभारी ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों की कटाई से भड़के ग्रामीण, साउथ वेस्ट माइनिंग कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.