Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड की दुर्दशा पर बिफरे झारखंड आंदोलनकारी विद्याधर नायक ,थाने के सामने सरकार और प्रशासन की उड़ाई धज्जियां
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड की दुर्दशा पर बिफरे झारखंड आंदोलनकारी विद्याधर नायक ,थाने के सामने सरकार और प्रशासन की उड़ाई धज्जियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरायकेला : झारखंड की दुर्दशा पर बिफरे झारखंड आंदोलनकारी विद्याधर नायक ,थाने के सामने सरकार और प्रशासन की उड़ाई धज्जियां

    कहा आगे आएं शिकायत करें, अधिकारियों से हम निपट लेंगे

    झारखंड अंदोलन की उपज 80 वर्षीय वयोवृद्ध नेता विद्याधर नायक झारखंड की दुर्दशा पर उम्र की बंदिशें भूल एकबार फिर से सड़क पर उतर चुके हैं. सोमवार को श्री नायक ने आदित्यपुर थाना के समीप झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार और समूचे राज्य के सरकारी मशीनरी पर कुठाराघात करते हुए जमकर भड़ास निकले. आपको बता दे की विद्याधर नायक की पहचान कोल्हान के आक्रामक नेताओं के रूप में होती रही है, हालांकि उम्र के इस पड़ाव में वे थोड़े शिथिल जरूर पड़ गए हैं, मगर उनका जोश किसी भी युवा नेताओं पर भारी है.

     

     

     

    नायक राजद की टिकट पर चक्रधरपुर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं. फिलहाल वे आजसू में हैं. उनपर सरकारी अधिकारी को पीटने का भी आरोप लग चुका है. झारखंड आंदोलन के दौरान जेल यात्रा भी कर चुके हैं. हालांकि झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग उन्हें आंदोलनकारी नहीं मानते हैं. झारखंड की वर्तमान दुर्दशा पर बेबाकी से अपनी बातों को रखते हुए उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राज्य की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी- बिजली, राशन जैसी समस्याओं से जूझ रही है, मगर सरकार अपनी कुर्सी बचाने में जुटी है. जिन वादों को लेकर सरकार सत्तासीन हुई आज सभी वादे फाइलों और कागजों में दम तोड़ रही है. उन्होंने आम लोगों से समस्याएं लेकर आने की अपील की और कहा कि आप केवल अपनी समस्याएं लेकर आएं, मैं समाधान दिलाऊंगा.

     

     

    जरूरत पड़ी तो सरकारी अधिकारियों की पिटाई करने से भी नहीं चुकूंगा. श्री नायक ने कहा कि आज के नेताओं को कुर्सी और सत्ता प्यारी है. मैंने ताउम्र जनता की सेवा की है, और झारखंड की दुर्दशा देखकर अब उम्र के इस पड़ाव में एक बार फिर से जनता की सेवा के लिए निकल पड़ा हूं और अंतिम सांस तक जनता की सेवा के लिए लड़ता रहूंगा. उन्होंने भ्रष्टाचारी अधिकारियों को सख्त लहजे में चुनौती देते हुए कहा कि सुधर जाएं या विद्याधर नायक सुधार देगा. उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का कार्यक्रम आदित्यपुर में कराया जाएगा, जिसमें सारे भ्रष्ट अधिकारियों के चरित्र उजागर किए जाएंगे.

    झारखंड की दुर्दशा पर बिफरे झारखंड आंदोलनकारी विद्याधर नायक थाने के सामने सरकार और प्रशासन की उड़ाई धज्जियां
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRANCHI : 827 शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किये मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
    Next Article बाल विवाह के विरुद्ध राज्यव्यापी जन जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं शहर की संस्था कला मंदिर के संयुक्त तत्वाधान मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.