Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शहीद देवेंद्र माझी जी के 29वें शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए, शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को किया नमन
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शहीद देवेंद्र माझी जी के 29वें शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए, शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को किया नमन

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 14, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शहीद देवेंद्र माझी जी के 29वें शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए, शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को किया नमन

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- जल-जंगल-जमीन आंदोलन के प्रणेता के रूप में शहीद देवेंद्र मांझी जी के योगदान को राज्य कभी भुला नहीं सकता_*
    ==================
    *_◆ मुख्यमंत्री बोले – अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष में झारखंड के हजारों वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया , इनके सपनों के अनुरूप झारखंड को संवारने का निभा रहे दायित्व_*
    ==================

    ● *_झारखंड का नव निर्माण ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि_*

    ● *_लोगों को पूरे मान-सम्मान के साथ दे रहे हैं उनका हक और अधिकार_*

    ● *_शिक्षा से ही बेहतर समाज और राज्य का निर्माण संभव_*

    ● *_गरीबों और जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा देना विशेष प्राथमिकता_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की धरती रही है । यहां के अनेकों वीरों ने अन्याय और शोषण के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी । इस लड़ाई में कई ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इन्हीं शहीदों में एक नाम है -देवेंद्र मांझी। इन्होंने जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए अपनी शहादत दे दी। जल- जंगल- जमीन के प्रणेता के रूप में उनके योगदान को हम कभी भुला नहीं सकते । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा में शहीद देवेंद्र माझी जी के 29 वें शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर झारखंड की माटी के वीर सपूत शहीद देवेंद्र मांझी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    *_शहीदों के सपनों के अनुरूप झारखंड का कर रहे नवनिर्माण_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीरों ने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन और आदिवासी- मूलवासी तथा जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए लंबा संघर्ष किया। अब हमारा दायित्व बनता है कि इन शहीदों के सपनों के अनुरूप झारखंड का संवारे। यहां के लोगों को पूरे मान- सम्मान के साथ उनका हक और अधिकार दें । हमारी सरकार इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड का नव निर्माण ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    *_बेहतर और गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने पर विशेष फोकस_*

    मुख्यमंत्री ने कहा शिक्षा के माध्यम से ही बेहतर समाज और राज्य का निर्माण संभव है। ऐसे में हमारी सरकार का शिक्षा की बेहतरी पर विशेष जोर है। बच्चियां पढ़ाई नहीं छोड़े, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है । प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर मेडिकल इंजीनियरिंग और अन्य कोर्सेज की पढ़ाई के लिए सरकार आर्थिक मदद कर रही है। यहां के बच्चे विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करें, इसके लिए उन्हें शत प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जा रही है । उत्कृष्ट विद्यालयों में बच्चों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर शिक्षा दी जा रही है इसके अलावा शिक्षा से जुड़ी कई योजनाएं चल रही हैं, जो यहां के नौजवानों का भविष्य संवारने का काम कर रहे हैं।

    *_सामाजिक सुरक्षा देना सर्वोच्च प्राथमिकता_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के गरीबों और जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की विशेष प्राथमिकता है । इसी कड़ी में हमारी सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के माध्यम से सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा की कोई भी बुजुर्ग पेंशन से वंचित न रहे इसके लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

    *_अब आपको अपने घर पर ही मिलेगा योजनाओं का लाभ_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से पंचायतों में शिविर लगाकर लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान और उन्हें योजनाओं से जोड़ने का काम किया गया । अब एक बार फिर यह कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। अधिकारी आपके घरों पर जाकर आपको सरकार की योजनाओं की ना सिर्फ जानकारी देंगे बल्कि इसका लाभ दिलाने का भी काम करेंगे। झारखंड एक ऐसा राज्य है, जहां के अधिकारी दूर- दराज और सुदूर गांवों में जाकर आपके दरवाजे पर आपकी परेशानियों का समाधान कर रहे हैं । यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

    *_छात्रावासों का हो रहा जीर्णोद्धार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकारी छात्रावास में रहने वाले छात्र छात्राओं को सिर्फ अपने पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें घर से दाल-चावल ले जाने की जरूरत नहीं है। सरकार छात्रावास में खाद्य सामग्रियों के साथ रसोईया और सिक्योरिटी गार्ड की भी व्यवस्था करेगी। राज्य में जितने भी छात्रावास हैं उन सभी का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जल्द और नए छात्रावास भी बनाये जाएंगे।

    *_हर वर्ग और हर तबके लिए है योजनाएं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर वर्ग और तबके की जरूरत और कल्याण को ध्यान में रखकर सरकार योजनाएं बना रही हैं। हर योजना लोगों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है । मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, सोना -सोबरन धोती साड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना और नीलांबर पीतांबर जल समृद्धि जैसी कई योजनाओं के माध्यम से राज्य और राज्यवासियों का विकास हो रहा है। आप इन योजनाओं की जानकारी लें और खुद को अपने पैरों पर खड़ा करने के साथ राज्य को मजबूती प्रदान करके में सहयोग करें।

    *_इस अवसर पर मंत्री श्रीमती जोबा मांझी, विधायक श्री निरल पूर्ति, श्री दीपक बिरुवा, श्री सुखराम उरांव, श्रीमती सविता महतो, श्री दशरथ गगराई के अलावा पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।_*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वच्छता, अनुशासन, सुरक्षा मानक एवं विभिन्न मापदण्डों के आधार पर उत्कृष्ट पूजा पंडालों को सम्मानित करेगी जिला प्रशासन
    Next Article .प्रार्थमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के साथ ही मेडिकल के लिए दोनों को वीरपुर पुलिस ने बेगुसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.