Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता अभय सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    भाजपा नेता अभय सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता अभय सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः, लंबे समय से न्याय के जिस घड़ी की प्रतीक्षा थी वो पूर्ण हुई।

    जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता सह जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत दे दी गई। वे करीब छह महीने से जेल में बंद थे। शुक्रवार को अभय सिंह के जमानत मिलने पर एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है तो वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी अभय सिंह को उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के फैसले का खुले दिल से स्वागत किया है।

     

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने संस्कृत के एक श्लोक से अभय सिंह के जमानत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः। अंततः सत्य की ही जय होती है न कि असत्य की। लम्बे समय से न्याय की जिस घड़ी की प्रतीक्षा थी वह आज पूर्ण हुई है। पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह को उच्च न्यायालय से जमानत दी गयी। उन्हें साजिश और शासन व्यवस्था की प्रताड़ना से अंततः न्याय मिली है। गुंजन यादव ने कहा कि अभय सिंह पर एक-एक कर अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज करना एक सोची समझी साजिश थी।

     

     

    ऐसे तुष्टिकरण की साजिश रचने वालों का भाजपा ने हर पल प्रतिकार किया है और इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आखिर सत्य की जीत होती है और यह फिरसे साबित हुआ है। सच के कारण ही अभय सिंह को उच्च न्यायालय से से जमानत मिली।

     

     

    उन्होंने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अभय सिंह के जेल से बाहर आने के बाद वे संगठन, सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यों में दोगुनी ऊर्जा के साथ सक्रिय होकर अपने दायित्वों का पूरी कुशलता से निर्वहन करेंगे।

    *तुष्टिकरण का षड्यंत्र रचने वालों के मंसूबे हुए धराशायी: प्रेम झा*

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने भी पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह को जमानत मिलने पर हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर तुष्टिकरण की नीति को चरितार्थ करते हुए जिला प्रशासन ने अभय सिंह पर झूठे मुकदमे कर आनन-फानन में जेल भेज दिया। जब उन्हें इसमें जमानत मिली तो अलग-अलग मुकदमों में केस दर्ज कर प्रताड़ित किया गया। लंबे संघर्ष के बाद आज सत्य की जीत हुई है और तुष्टिकरण का षड्यंत्र रचने वालों के मंसूबे एक बार फिरसे धराशायी हुई है। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के फैसले से पूरे भाजपा परिवार में खुशी व्याप्त है।

     

    Abhay Singh Los trabajadores del BJP se regocijan cuando el líder del BJP obtiene la libertad bajo fianza del Tribunal Superior de Jharkhand
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त सुरेश यादव को अंसार खान ने सौंपा ज्ञापन
    Next Article सत्यमेव जयते! साजिश रचकर प्रताड़ित करने वालों का समय आने पर जनता करेगी हिसाब:कुणाल षाड़ंगी

    Related Posts

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    May 17, 2025

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    May 17, 2025

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    May 17, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, आज 12 परीक्षा केन्द्रों पर 7507 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    आज गोलमुरी जॉगर्स पार्क से शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी ‘सिंदूर यात्रा’, विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में होगा आयोजन

    तिरंगे का भी अपमान कर रहे हैं भाजपाई, कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त

    भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री बीआर गवई से मिले राजेश शुक्ल,किया अभिनंदन

    विधायक पूर्णिमा साहू ने सूर्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को लेकर विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.