Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध रूप से परिवहन करते पकड़े जाने पर करें प्राथमिकी – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अवैध रूप से परिवहन करते पकड़े जाने पर करें प्राथमिकी – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 12, 2023Updated:October 12, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न

    खनन पट्टा क्षेत्र में खनन कार्य होने चाहिए, बाहर खनन नहीं हो, इसे सुनिश्चित करें अधिकारी- उपायुक्त

    गड्ढे की भराई करने हेतु मिला सख्त निर्देश

    अवैध रूप से परिवहन करते पकड़े जाने पर करें प्राथमिकी – उपायुक्त

    सभी अंचलाधिकारी खनन से संबंधित अद्यतन जानकारी रखें – उपायुक्त

    आज दिनांक 12.10.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा अवैध कोयला खनन के फलस्वरूप बने गड्ढे भरने, लगातार जांच अभियान चलाने, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, एनजीटी के रोक का अनुपालन, लीज धारक, सुरक्षा मानक का ध्यान रखते हुए क्रशर संचालन आदि की समीक्षा की गई। इसके अलावा विगत बैठक में दिए कई बिंदुओं पर अनुपालन की समीक्षा किया गया

    *किसी भी खनन पट्टा में खनन कार्य पट्टा क्षेत्र के बाहर खनन नहीं होने चाहिए*

    उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारी से लीज धारक की संख्या की अद्यतन प्रतिवेदन की जानकारी मांगी, साथ ही उन्होंने कहा की किसी भी सूरत में खनन क्षेत्र से बाहर खनन नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कड़ी करवाई करें। वहीं उन्होंने कहा कि मानक का पालन करके ही खनन पट्टा दें। उन्होंने कहा कि निर्धारित खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर खनन नहीं होने चाहिए इसका सतत निगरानी करते रहें।

    बैठक में बताया गया कि किसी भी अंचल क्षेत्र में खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर खनन कार्य नहीं किया जा रहा है। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि इसका लगातार अनुश्रवण करते रहेंगे। वहीं उन्होंने जिले में क्रशर संचालन की जानकारी ली एवं निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा मानक का पालन करके क्रशर चलाएं। उपायुक्त ने कहा कि जिले में किसी भी सूरत में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन नहीं होने चाहिए, इसके लिए जरूरी कदम उठाएं। इसके अलावा समीक्षा क्रम में उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को खनन सम्बन्धित अद्यतन जानकारी रखने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान ही उपायुक्त ने कहा कि राजस्व का हानि नहीं होनी चाहिए, उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को ससमय रॉयल्टी जमा करने का निर्देश दिया।

    *अवैध खनन के फलस्वरूप बने गड्ढों की भराई करें*

    बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेश्वर क्षेत्र, सर्वश्री ईसीएल के बंद पड़े खदानों में अवैध कोयला खनन के फलस्वरूप बने गढ्ढों की अविलंब भराई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने खनन क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखकर अवैध खनन पर हर हाल में रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी गड्ढों का भराई शीघ्र पूर्ण करें तथा भराई कार्य पूर्ण होने तक सीआईएसएफ बल के द्वारा निगरानी रखने, पेट्रोलिंग करने हेतु स्थानीय थाना को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इसके अलावा नियमित रूप से छापेमारी करने का निर्देश दिया। साथ ही गड्ढे की भराई कार्य में वन प्रमंडल पदाधिकारी को सहयोग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया

    *अवैध खनन एवं परिवहन में पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए करें कड़ी कानूनी कार्रवाई*

    उपायुक्त ने कहा कि अगर कोयला के अवैध खनन के फलस्वरूप किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेवारी महाप्रबंधक पांडेश्वर क्षेत्र, सर्वश्री, ईसीएल की होगी। उन्होंने अवैध रूप से कोयला परिवहन करने पर पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    वहीं बैठक में उपायुक्त ने बालू, गिट्टी, कोयला खनिज का अवैध परिचालन पर रोक लगाने को लेकर निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर अवैध परिवहन तथा व्यापार होने की संभावना ज्यादा हो उन स्थानों पर अधिक बेरीकेडिंग लगा के जांच करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही इसमें संलिप्त दोषी व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें।

    उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी हालत में न हो पाए इसके लिए नियमित तौर पर छापामारी करने, खनन क्षेत्रों में गश्त तेज करने हेतु उपायुक्त ने संबंधित को निर्देश दिया।

    वहीं एसपी माइंस के द्वारा बताया गया कि माह सितंबर 2023 में कोयला चोरी एवं परिवहन तथा भंडारण के कुल 34 मामले प्रकाश में आए, जिसमें से 1 पर प्राथमिकी दर्ज एवं 104.6 एमटी कोयला जब्त किया गया।

    *नियमित रूप से जांच अभियान चलाएं*

    बैठक में जानकारी दी गई कि जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप किए गए छापेमारी की जानकारी ली एवं निर्देश दिया की सभी अंचल अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में इस पर कड़ी नजर रखें।

    वहीं बैठक के दौरान रास्ते में कोयला की चोरी पर अंकुश लगाने हेतु उपायुक्त ने लोडिंग एवं अनलोडिंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं कर्मी प्रतिनयुक्त करने का निर्देश दिया।

    *कई मामलों में हुई है कार्रवाई*

    वहीं बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में अवैध खनन, खनिज परिवहन, व्यापार की रोकथाम से संबंधित प्रकाश में कोयला के 22, बालू खनिज के 27, पत्थर खनिज 14, स्टोन चिप्स के 9 एवं क्वार्ट्ज खनिज के 4 मामलों में कार्रवाई की गई है।

    उपायुक्त ने बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी को पुलिस बल के साथ आपसी समन्वय बनाकर अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी(भा.पु.से.),अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, संबंधित अंचल अधिकारी, महाप्रबंधक ईसीएल पांडेश्वर, एसपी माइंस चितरा प्रतिनिधि, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
    Next Article जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा मनाने हेतु आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में एसजीएसवाई सभागार में आहूत केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.