Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CM हेमंत सोरेन की दायर याचिका पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    CM हेमंत सोरेन की दायर याचिका पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    CM हेमंत सोरेन की दायर याचिका पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा दायर याचिका पर आज को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की अदालत में सुनवाई हुई. मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई है. बता दें, इन दिनों एक के बाद एक मामलों में सीएम हेमंत सोरेन फंसे हुए हैं. एक ओर रांची जमीन घोटाले में ईडी के समन के खिलाफ उनका मामला कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है, जिस पर 6 अक्टूबर के बाद आज  को सुनवाई हुई. सीएम हेमंत ने ईडी के समन को चुनौती देते हुए उसे रद्द करने की मांग की है. आज मामले में सीएम की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में वरीय अधिवक्ता पी चिदंबरम और अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने पक्ष रखा. वहीं, ईडी मामले में 13 अक्टूबर को पक्ष रखेगी. सीएम ने ईडी  की कार्रवाई को चुनौती देते हुए ईडी के समन के खिलाफ 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया और उन्हें हाईकोर्ट जाने को कहा. इसके बाद सीएम ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इसकी सुनवाई चल रही है.

     

     

    इससे पहले ईडी ने सीएम को भेजा है पांच बार समन
    आपको बता दें, इससे पहले सीएम को ईडी द्वारा पांच बार समन भेजा गया था. ईडी ने अपने पहले समन में 14 अगस्त को उन्हें ईडी दफ्तर बुलाया था. इसके लिए सीएम को ईडी ने 8 अगस्त को पहला समन भेजा था. लेकिन वे पहले समन में ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे. इस दौरान सीएम सचिवालय से ईडी कार्यालय चिट्ठी भिजवाया गया था जिसमें सीएम की ओर से कहा गया था ईडी अपना समन वापस लें, मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं. इसके बाद दूसरी बार ईडी की तरफ से 19 अगस्त को समन भेजकर 24 अगस्त (गुरूवार) को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया था. लेकिन सीएम ईडी के इस बुलावे पर भी ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे थे उस समय भी यानी 24 अगस्त को मुख्यमंत्री की जगह सचिवालय से सूरज कुमार नाम का एक कर्मी सील बंद लिफाफे में एक चिट्ठी लेकर ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा था.

     

     

     

    इसके बाद सीएम हेमंत को ईडी ने 1 सितंबर को तीसरी बार समन भेजा और 9 सितंबर को ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन सीएम सचिवालय की तरफ से बंद लिफाफे वाली एक चिट्ठी लिए एक कर्मी ईडी दफ्तर पहुंचा था. मुख्यमंत्री हेमंत को ईडी ने चौथी बार 17 सितंबर को समन भेजा और इसमें उन्होंने सीएम हेमंत को 23 सितंबर को ईडी दफ्तर में उपस्थित होने को कहा था. लेकिन वे ईडी दफ्तर फिर से नहीं पहुंचे. इस बार भी सीएम सचिवालय का कर्मी सूरज कुमार लिफाफे में बंद चिट्ठी लेकर ईडी कार्यालय पहुंचा था और उसने ईडी को चिट्ठी रिसीव कराया था. जिसके बाद फिर से ईडी ने पांचवीं बार 26 सितंबर को उन्हें समन भेजा और 4 अक्टूबर की तिथि को उन्हें मामले में पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया था लेकिन वे ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण, AQI 200 के पार जाने की आशंका
    Next Article मानगो : लोकनायक जय प्रकाश नारायण के जयंती के अवसर पर जे.पी.स्कुल मे पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.