Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एशियन गेम्स : हांगझोउ में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पीएम मोदी खिलाडिय़ों से करेंगे मुलाकात
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    एशियन गेम्स : हांगझोउ में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पीएम मोदी खिलाडिय़ों से करेंगे मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एशियन गेम्स : हांगझोउ में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पीएम मोदी खिलाडिय़ों से करेंगे मुलाकात
    नई दिल्ली. चीन के हांगझोऊ में खेले गए एशियन गेम्स 2023 का 8 अक्टूबर को समापन हो चुका है. इस बार एशियन गेम्स में भारत के 655 एथलीटों ने हिस्सा लिया था. एशियन गेम्स में भारतीय खिलाडिय़ों का प्रदर्शन इस बार ऐतिहासिक रहा है. अब सभी खिलाड़ी स्वदेश वापस लौट गए हैं. जब भी भारतीय खिलाड़ी विदेशों में भारत का झंडा लहराकर वापस अपने देश लौटते है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर उनका हौसला और ज्यादा बढ़ाने और उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देने के लिए उनसे मुलाकात करते हैं.

     

     

    पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक, पैरालंपिक, बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद ऐसा किया था. अब हांगझोउ में भारतीय खिलाडिय़ों के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी उन पदकवीरों से मिलेंगे. इतना ही नहीं पीएम सभी खिलाडिय़ों से मुलाकात करेंगे जो हांगझोउ में हिस्सा लेने गए थे. यह कार्यक्रम सोमवार को राजधानी दिल्ली में होगा.

     

     

     

    क्या है पूरा कार्यक्रम?

    पीएम मोदी मंगलवार 10 अक्टूबर को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शाम 4:30 बजे एशियाई खेल 2023 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाडिय़ों से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इस बात की जानकारी एक्स पर साझा की गई है. पीएमओ द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी भारतीय दल में शामिल सभी खिलाड़ी, उनके कोच से मुलाकात करेंगे और उनको शुभकामनाएं देंगे. इस दौरान पीएम मोदी सभी खिलाडिय़ों को संबोधित भी करेंगे. इस कार्यक्रम में भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि और खेल मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे.

     

     

    भारत ने जीते 107 पदक

    एशियन गेम्स 2023 में इस बार भारत का बेस्ट प्रदर्शन रहा है. भारत ने कुल 107 पदक अपने नाम किए हैं. जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल है. इसके साथ ही भारत एशियन गेम्स 2023 की पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा है. यह पहली बार है जब भारत ने एशियन गेम्स में 70 से ज्यादा पदक अपने नाम किए है. भारत ने आखिरी बार साल 2018 के एशियन खेलों में 70 पदक जीते थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBihar: नीतीश कैबिनेट ने 14 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, राज्य के सभी सेंट्रल जेलों में नियुक्त होंगे साइकोलॉजिस्ट
    Next Article सरकारी बंगला आवंटन विवाद: राघव चड्ढा ने निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    July 7, 2026

    अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

    July 7, 2026

    बिष्टुपुर में सरयू राय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान का पाठ

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

    बिष्टुपुर में सरयू राय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान का पाठ

    भारी बारिश ने किया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ठप: भूस्खलन के बाद घंटों जाम में फंसे वाहन

    राजीव गांधी की विरासत: आधुनिक भारत के निर्माण पर जारी बहस

    डिजिटल क्रांति और साइबर अपराध: बढ़ती चुनौती, गहराता विश्वास का संकट

    जमशेदपुर में ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक लड़ाई: युवाओं का भविष्य बचाने की चुनौती

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.