Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रथम शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कल पोटका, जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा में जनसभा को करेंगे संबोधित, जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रथम शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कल पोटका, जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा में जनसभा को करेंगे संबोधित, जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी

    News DeskBy News DeskOctober 9, 2023Updated:October 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रथम शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कल पोटका, जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा में जनसभा को करेंगे संबोधित, जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी

    जमशेदपुर। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी राज्यव्यापी संकल्प यात्रा के निमित्त दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। संध्या 6 बजे बाबूलाल मरांडी का काफिला आदित्यपुर पुल के रास्ते जमशेदपुर पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम शहर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अभूतपूर्व स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आदित्यपुर पुल के समीप सरदार पटेल चौक पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के

     

    तत्वावधान में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत शहर के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर लौहनगरी आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शहर प्रवेश करने पर कार्यकर्ताओं के संग लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा व अन्य नेतागण मुख्यरूप से मौजूद रहे। वहीं, उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ो एवं आतिशबाजी के बीच भाजपा जिंदाबाद,

     

    नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद के नारे लगाकर पूरा वातावरण भाजपामय कर दिया। सरदार पटेल चौक से कार्यकर्ता बाबूलाल मरांडी के साथ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां काफी देर तक स्वागत का क्रम चलता रहा।

    *मंगलवार को पोटका, जमशेदपुर पुर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे बाबूलाल मरांडी:* संकल्प यात्रा के निमित्त दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे बाबूलाल मरांडी मंगलवार को सुबह 11 बजे, नेताजी सुभाष मैदान में पोटका विधानसभा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, संध्या 4 बजे जमशेदपुर पुर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की संयुक्त जनसभा को साकची स्थित बोधी मंदिर मैदान में संबोधित करेंगे।

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी का आज जमशेदपुर पहुचने पर परिसदन में शाल ओढ़ाकर स्वागत करते प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुप्रसिद्ध वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल। साथ मे अन्य भाजपा नेता।

    बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जुगसलाई विधानसभा की जनसभा को ब्लॉक ऑफिस मैदान, पटमदा में संबोधित करेंगे। जमशेदपुर महानगर की ओर से बाबूलाल मरांडी की जनसभा की सफलता को लेकर सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है।

     

    इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, बिनोद सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, नीरज सिंह, विकास सिंह, पंकज सिन्हा, राजन सिंह, राजीव रंजन सिंह, योगेश मल्होत्रा, डॉ राजीव, अनिल सिंह, कल्याणी शरण, कुसुम पूर्ति, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह,

     

     

    नारायण पोद्दार, अमित अग्रवाल, मुचिराम बाउरी, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार, बीनानंद सिरका, ज्योति अधिकारी, अभिमन्यु सिंह, नवजोत सोहल, प्रकाश दुबे, शशांक शेखर, संतोष कुमार, राजपति देवी, प्रीति सिन्हा, रेणु झा, कैलाशी सिन्हा, शुक्ला हलदर, मीरा शर्मा, अरविंदर कौर, रानी ठाकुर, सरस्वती साहू, सीमा जायसवाल समेत हजारों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

     

    कल पोटका जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा में जनसभा को करेंगे संबोधित जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रथम शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल्हान में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी व शांति समिति गंभीर
    Next Article आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित शाम्हो अकहा कुरहा प्रखंड में संकल्प सप्ताह का समापन बहुत ही भव्य तरीके से किया गया

    Related Posts

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    May 27, 2026

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.