Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी व शांति समिति गंभीर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    कोल्हान में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी व शांति समिति गंभीर

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 9, 2023No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा सम्पन्न कराने को लेकर की गई चर्चा*

    *सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष निगरानी, पंडालो में पुरुष व महिला बल की रहेगी तैनाती- पुलिस अधीक्षक*

    *अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी विशेष निगरानी, सभी पंडालो के आस पास तथा वाहन पार्किंग जोन में लगेंगे CCTV कैमरा-उपायुक्त*

    *पूजा समिति सभी आवश्यक दिशा निदेशो का अनुपालन सुनिश्चित करें, सुरक्षा के मध्यजर पंडालो का हो निर्माण यह सुनिश्चित करे- उपायुक्त*
    *=================================*

    समहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में दुर्गा पूजा/दशहरा को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला-चांडिल, पुलिस उपाधिक्षक मुख्यलय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल समेत अन्य पदाधिकारी एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने सर्वप्रथम समिति सदस्यों के (सिविल सोसाइटी के सदस्यगण) से क्षेत्र की समस्याओं तथा उसके समाधान को लेकर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिए। उपायुक्त नें कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पूजा कमिटी आपसी तालमेल स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा सम्पन्न हो यह सुनिश्चित करे। उपायुक्त नें कहा सभी पंडालो के आस-पास चलन्त शौचालय, पेयजल, डस्टविन की समुचित व्यवस्था हो, सुरक्षा में मध्येजर पुलिस बल एवं वालंटियर्स की प्रतिनियुक्ति हो तथा पंडाल के आस-पास एवं शहर के मुख्य चौक-चौराहे की ससमय सफाई हो यह सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि अलर्ट मोड में रहते हुए छोटी–बड़ी सभी बातों पर ध्यान रखना होगा। संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र स्थित पूजा पंडालों का निरीक्षण कर पंडाल निर्माण में गुणवत्ता , सड़क से दुरी, अग्निशमन की व्यवस्था, अलग–अलग प्रवेश और निकासी द्वार, पंडाल के आस-पास सीसीटीवी कैमरा, वाहन पार्किंग जोन में CCTV कैमरा समेत विभिन्न आवश्यक बिन्दुओ का जायजा ले तथा अपने अधीन पदाधिकारियों को क्षेत्र में प्रतिनियुक्ति कर जवाबदेही तय करे।
    उपायुक्त ने कहा जागरूकता उदेश्य से सभी पूजा पंडाल के आस-पास क्या करें, क्या ना करें एवं पंडाल के आस पास की व्यवस्था, सड़क मार्ग से सम्बन्धित बैनर स्थापित करें। उन्होंने अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन एवं समिति सदस्यों की टीम को विशेष निगरानी रखने को कहा।उपायुक्त ने दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को विसर्जन के समय विशेष सावधानी बरतने तथा यह सुनिश्चित कराने को कहा कि किसी तरह की अश्लील या भड़काऊ गाने नहीं बजाएं जाएं।

    बैठक को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने सभी एसडीपीओ – एसडीओ, थाना प्रभारी बीडीओ/सीओ को आपसी तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा – दशहरा (रावण दहन) संपन्न कराने को लेकर दिशा–निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व की घटनाओं से सीख लेते हुए अधिक से अधिक सावधानी एवं चौकसी बरतें और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखें। अगर कहीं भी उन्माद पैदा करने वाले पोस्ट तस्वीर कंटेंट आदि दिखे तो उस पर तत्काल एक्शन लेते हुए एडमिन पर कानूनी कार्यवाही करें। उन्होंने अतिसंवेदनशील – संवेदनशील क्षेत्रों पर ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, थानों को उपलब्ध कराएं गए बल द्वारा नियमित फ्लैग मार्च निकालने को कहा।
    *जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने दुर्गा पूजा को लेकर केन्द्रीय शांति समिति के साथ की बैठक*

    *थाना से समन्वय बनाते हुए विसर्जन करें, विसर्जन रुट में किसी प्रकार का विचलन नहीं हो सभी पूजा समिति सुनिश्चित करेंगे… जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त*

    *पंडालों में ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग नहीं करें, सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता, सुरक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्था… वरीय पुलिस अधीक्षक*

    सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर केन्द्रीय शांति समिति के साथ बैठक की गई। बैठक में विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, भीड़ को व्यवस्थित करने, सुरक्षा संबंधी अन्य महत्नपूर्ण बिदुओं पर चर्चा की गई । इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री दीपू कुमार, सभी बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

    बैठक में सबसे पहले केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न पूजा समितियों से संबंधी अपनी बातें रखी जिसमें साफ-सफाई, जलापूर्ति, निर्बाध बिजली आपूर्ति, महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति, सड़क मरम्मतीकरण, ड्रॉप गेट, विसर्जन घाट पर आवश्यक व्यवस्था किए जाने संबंधी अपने सुझाव रखे जिसपर जिला प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया थानावार किए गए शांति समिति की बैठक के फीडबैक पर कार्य किया जा रहा है, ससमय व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

    *जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त* ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम का दुर्गापूजा अपनी भव्यता और आस्था के लिए देशभर में विख्यात है। उन्होंने कहा कि बिना किसी समस्या का इतने सालों से संचालन करने का श्रेय यहां के जिलावासियों को जाता है और यह भी जिम्मेदारी देता है कि इस वर्ष तथा आने वाले वर्षों में भी उसी शांति को बरकरार रखते हुए पूजा करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा त्यौहार में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू हो इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है, समय और संसाधन के अभाव में भी हरेक समस्या का समाधान किया जायेगा। सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रति कार्य किए जा रहे हैं जिसमे आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है।

    *तय विसर्जन रूट में बदलाव नहीं करें*

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन सजगता से कार्य कर रही है। उन्होंने तय विसर्जन रूट का इस्तेमाल करने की बात कही और कहा कि अंतिम समय में कोई भी फेरबदल न किया जाए। स्थानीय थाना के साथ समन्वय बनाते हुए विसर्जन घाट जाएं। सभी पंडालों में जनरेटर की व्यवस्था और माइकिंग सिस्टम दुरुस्त रखें ।

    पंडालों के बाहर पार्किंग व्यवस्था पूर्व से ही चिन्हित हो । किसी के साथ भी किसी तरह का दुर्व्यवहार न हो या तो छेड़खानी ना हो। महिलाओं की सुरक्षा प्राथिमकता है। इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए महिला वॉलिंटियर्स को रखा जाए। सीसीटीवी में रिकॉर्डिंग हो रहा हा या नहीं इसे पहले से जांच लें। सभी पंडाल समिति विद्युत विभआग और अग्निशमन विभाग से एनओसी जरूर लें, यह आम जनों की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है। सोशल मीडिया को लेकर उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से गलत तथ्यों को फारवर्ड करते हैं। सभी लोगों को इसको लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। आईटी एक्ट काफी सख्त है। किसी भी तरह के फेक वायरल न्यूज़ को फॉरवर्ड नहीं करें तथा थाना, सीओ, बीडीओ या प्रशासन के वरीय पदाधिकारी से बात कर उसके सत्यता की जांच कराएं। उन्होने समस्त जिलावसियों से सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न कराने में जिला प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील की।

    *पंडालों में हो इमरजेंसी निकास द्वार*

    *वरीय पुलिस अधीक्षक* ने कहा क्राउड मैनेजमेंट बहुत जरूरी है जिससे अनुशासनात्मक तरीके से आवागमन किया जा सके। महिलाओं और पुरुषों का प्रवेश और निकास अलग अलग हो यह सुनिश्चित किया जाए। ध्यान रखा जाए कि किसी भी समय पंडाल की क्षमता से अधिक लोग पंडाल के अंदर न हो। हर पंडाल में खास कर बड़े पंडालों में एक इमरजेंसी निकास द्वार जरूर हो। सीसीटीवी पंडाल और मेला परिसर में लगाया जाए तथा आयोजन समिति का एक सदस्य और एक कांस्टेबल द्वारा लगातार वीडियो की मॉनिटरिंग की जाए। समिति के द्वारा वॉलंटियर का लिस्ट थाना को उपलब्ध करवाया जाए और थाना प्रभारी द्वारा वॉलंटियर की ब्रीफिंग किया जाए। अग्निशमन वाहन के लिए अप्रोच रोड उपलब्ध रहे। बिजली के खुले व झूलते तार न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि खोया पाया अनाउंस किए जाने के वक्त किसी भी अन्य प्रकार के म्यूजिक सिस्टम को रोका जाए। उन्होंने कहा पंडालों में फर्स्ट एड बॉक्स हमेशा उपलब्ध रखा जाए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पुलिस महानिरीक्षक ने की मुलाकात
    Next Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रथम शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कल पोटका, जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा में जनसभा को करेंगे संबोधित, जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.