*आज दिनांक 9 अक्टूबर को फतेहपुर – नाला प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग से बनने वाले बिंदापाथर से माधवा मोड़ तक जो यह पथ साहेबगंज – गोबिंदपुर जोड़ने वाली पथ है , 3.100 km [ लागत लगभग 2 करोड़ ] पथ निर्माण का शिलान्यास श्री रवीन्द्रनाथ महतो माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा के कर कमलों द्वारा किया गया। यह पथ काफी जर्जर हो चुका था , और वर्षो से लोगों का मांग भी था की यह पथ बन जाने से राहगिरों को जामताड़ा जाने में काफी सुविधा होगी । इस पथ की जर्जर स्थिति को देखते हुए आज माननीय अध्यक्ष द्वारा पथ का शिलान्यास बिंदापाथर चोक में किया गया । उक्त कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए थें और लोगों ने हर्ष और उल्लास के साथ माननीय अध्यक्ष महोदय को माला पहनाकर स्वागत किया गया।*

