गिरिडीह के सरिया में नदी तट पर मिला युवक का शव, मृतक समेत पांच युवक गए थे नहाने, परिजनों में मचा कोहराम
गिरिडीह
गिरिडीह के सरिया थाना इलाके के सरिया के उरो नदी घाट तट पर सोमवार सुबह 14 वर्षीय किशोर मोहित मंडल का शव पड़ा मिला। मृतक किशोर मोहित मंडल सरिया के मोहन मंडल का बेटा था। बेटे के शव नदी तट पर मिलने की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान परिजन भी घटनास्थल पहुंचे, तो बेटे का शव देख कर परिजनों में मातम छा गया।
जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी नदी तट पर पहुंचे। जबकि सरिया थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर पूरी जानकारी ली। जनाकारी के अनुशार रविवार की देर शाम छह बजे सरिया के पांच युवक मृतक मोहित मंडल समेत सरिया के उरो नदी नहाने गए हुए थे। नदी में तेज बहाव के कारण पांचों गहरे पानी में चले गए। बचाव के लिए जब पांचों ने हल्ला करना शुरू किया।
तो काफी संख्या में ग्रामीण नदी पर पहुंचे। और किसी तरह चार युवक को बाहर निकाला। जबकि पांचवे युवक मोहित मंडल का रविवार की देर रात तक पता नहीं चला। वही दूसरे दिन सोमवार की सुबह उसका शव नदी तट पर पड़ा मिला। इधर सरिया पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

