Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इजरायल की जंग से बचकर मुंबई वापस लौटी नुसरत भरूचा, चेहरे पर दिखा आतंक का खौफ
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    इजरायल की जंग से बचकर मुंबई वापस लौटी नुसरत भरूचा, चेहरे पर दिखा आतंक का खौफ

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इजरायल की जंग से बचकर मुंबई वापस लौटी नुसरत भरूचा, चेहरे पर दिखा आतंक का खौफ
    इजरायल और फिलिस्तीन के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इजरायल और फिलिस्तीन में जंग के बीच फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा सुरक्षित भारत लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सामने आया। उनके चेहरे पर परेशानी साफ दिखाई दे रही। वह क्रेप कलर का ट्रैक पैंट और स्वेटशर्ट पहने नजर आईं। इस दौरान मीडिया से उन्होंने बात नहीं कि सिर्फ इतना कहा कि ‘मैं अभी बहुत परेशान हूं मुझे घर पहुंचने दो

     

     

    हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने गई थीं

    एक्ट्रेस वहां ‘हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में शामिल होने गई थीं। इस फिल्म फेस्टिवल में नुसरत भरूचा की फिल्म ‘अकेली’ दिखाई गई। लेकिन इसी बीच वहां जंग छिड़ गई और नुसरत वहां फंस गईं।

    एक्ट्रेस की टीम ने दी जानकारी
    इस बात की जानकारी एक्ट्रेस की टीम ने दी थी। दरअसल, नुसरत की टीम बीते दिन से उनसे बात करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन एक्ट्रेस से उनका संपर्क टूट चुका था। ऐसे में उनकी टीम घबरा गईं। एक्ट्रेस की टीम का कहना है कि नुसरत से आखिरी बार कल दोपहर 12:30 बजे संपर्क हुआ था। उस वक्त वह बेसमेंट में थी और पूरी तरह से सुरक्षित थीं।

     

    ये है पूरा मामला
    7 अक्टूबर की सुबह लगभग 8 बजे इजरायल पर फिलिस्तीन संगठन हमास ने महज 20 मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे। ये रॉकेट रिहायशी इमारतों पर गिरे जिसने 300 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। शनिवार से ही गाजा के अलग-अलग हिस्सों में बमबारी जारी है। इस हमले में अब तक इजराइल और फिलीस्तीन दोनों के ही सैकड़ों नागरिक मारे गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, लगातार दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं बॉलिवुड के किंग
    Next Article जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने खुद घायल का कराया रेस्क्यू, अपनी गाड़ी और सिक्युरिटी के साथ घायल को भेजा अस्पताल

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.