Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला कला उत्सव का कार्यक्रम जे बी सी प्लस 2 विद्यालय जामताड़ा के हाॅल में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित होगा: डीईओ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला कला उत्सव का कार्यक्रम जे बी सी प्लस 2 विद्यालय जामताड़ा के हाॅल में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित होगा: डीईओ

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षा विभाग के द्वारा बच्चों की प्रतिभा को विकसित करने के लिए बहुत से कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । परन्तु शहर और सुदूरवर्ती गांव के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्‍चों के अंदर संगीत और कला को बढ़ावा देने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

    जामताड़ा के जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा ने बताया कि जिला कला उत्सव का कार्यक्रम जे बी सी प्लस 2 विद्यालय जामताड़ा के हाॅल में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का मुख्‍य उद्देश्‍य विद्यार्थियों की कला और उनके विचारों के आदान-प्रदान के लिए जिला ,राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराना है।
    जिला कला उत्सव-2023 पारंपरिक लोक कलाओं और शास्त्रीय कलाओं की विभिन्न शैलियों पर केंद्रित होगा। इसमें 10 विधाओं को शामिल किया गया है, जिसमें जिले के सभी विद्यालयों के बच्चे भाग ले सकेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार एवं शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, दिल्ली की ओर से माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने, इसके विकास एवं शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि जिला कला उत्सव में सभी कोटि के विद्यालयों के कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे जो अपने विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए हैं ।
    जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन कार्य ,निर्णायक मंडली और मंच संचालन का कार्य कर्मियों को सौपा गया है । कला क्षेत्र के निर्णायक मंडली इसमें विभिन्‍न श्रेणी में हिस्‍सा लेने वाले प्रतिभागियों में से एक-एक सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन कर राज्य कार्यालय को भेजेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर गीत प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे भरत सिंह
    Next Article करमाटांड़:प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय समीक्षा सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.