Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर गीत प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे भरत सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर गीत प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे भरत सिंह

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर गीत प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे भरत सिंह

    जमशेदपुर 7 अक्टूबर – 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी का जन्मदिन है। जिसे सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन सह भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत सिंह जी के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें बॉलीवुड के शब्बीर कुमार, कुमार सानू जैसे कई लोकप्रिय पार्श्व गायक अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन किया हैं। इसी प्रकार इस वर्ष भी भरत सिंह जी सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी के जन्मदिन के अवसर पर संगीत संध्या का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसकी जानकारी देने के लिए सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन श्री भरत सिंह जी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता में भरत सिंह जी ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर 2023 को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी का 81 वां जन्मदिन है, जिसके लिए आगामी 11 अक्टूबर को सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा “मेरी आवाज ही पहचान है” गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस गीत प्रतियोगिता में केवल श्री अमिताभ बच्चन जी के फिल्मों में गाय गए गानों को गाया जाएगा। जिसमें कोई भी स्थानीय गायक हिस्सा ले सकते हैं। इस गीत प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्थानीय कलाकारों को दिनांक 10 अक्टूबर 2023 तक हमारे साकची स्थित कार्यालय में आकर अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिसमें से चुनिंदा कलाकारों को दिनांक 11 अक्टूबर को महानायक अमिताभ बच्चन जी के जन्मदिन के दिन आयोजित होने वाले गीत प्रतियोगिता के मंच पर गाने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता को जीतने वाले कलाकारों में प्रथम को 5000 रूपये, द्वितीय को 3000 रूपये और तृतीय को 2000 रूपये पुरस्कृत राशि दी जाएगी, साथ ही अन्य सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 8328925275 और 9234970248 पर संपर्क कर सकते हैं! श्री सिंह ने कहा कि हर वर्ष अमिताभ बच्चन जी के जन्मदिन के दिन सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा बॉलीवुड के लोकप्रिय पार्श्व गायको को बुलाकर लोगों का मनोरंजन किया जाता है, पर इस वर्ष हमारा उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को उचित मंच प्रदान कर उनके गायकी के हुनर को समाज के सामने प्रस्तुत करना है, ताकि उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सके। इस अवसर पर भरत सिंह जी के साथ संजीव मिश्रा, राजेश सिंह, मोहम्मद सगीर, सत्यजित सिंह आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन…..
    Next Article जिला कला उत्सव का कार्यक्रम जे बी सी प्लस 2 विद्यालय जामताड़ा के हाॅल में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित होगा: डीईओ

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 5, 2026

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना प्रभारी ने किया पौधारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.