Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में मना हथिनी रजनी का 14 वां जन्मदिन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में मना हथिनी रजनी का 14 वां जन्मदिन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में मना हथिनी रजनी का 14 वां जन्मदिन

    शामिल हुए वन विभाग के अधिकारी, स्कूली बच्चे और ग्रामीण

     

    वन विभाग मना रहा है वन्य प्राणी सप्ताह साल 2009 में झुंड से बिछड़ गड्ढे में मिली थी रजनी

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह के तहत शुक्रवार को माकुलाकोचा चेक नका में  हथिनी रजनी का 14वां जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान 20 पाउंड का केक भी काटा गया. इस अवसर पर स्कूली बच्चे, वन रक्षी और पदाधिकारी के साथ ग्रामीण भी शामिल हुए.

     

     

    दलमा पश्चिमी रेंज के रेंजर दिनेश चंद्रा ने बताया कि ये खुशी की बात है. इससे लोगों में एक अच्छा संदेश जाता है. जिस तरह हम अपने घर के बच्चों का जन्मदिन मना सकते हैं तो वन्यप्राणी का क्यों नहीं. उन्होंने बताया कि रजनी के जन्मदिन पर लोगों को जंगली जानवरों के प्रति जागरूक करना एक मुख्य उद्देश्य है. रजनी के जन्मदिन को लेकर वन विभाग ये संदेश देना चाहता है कि जानवर भी पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनका भी अपना महत्व है. इसी संदेश को ध्यान में रखकर जन्मदिन मनाया जाता है. वन विभाग की कोशिश है कि इससे दूसरे भी सीख लें. जानवरों की सुरक्षा का संदेश देने के लिए स्कूल के बच्चें व ग्रामीणों  साथ रजनी के जन्मदिन का केक काटा जाता है.

     

     

     

    बता दें कि साल 2009 में रजनी हाथियों की झुंड से बिछड़कर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के जरगोडीह के पास एक गड्ढे में फंसी मिली थी. घायल अवस्था में उसे निकालकर टाटा जू लाया गया था, जहां काफी दिनों तक टाटा जू के डॉक्टर एम पालित की देखरेख में रजनी का इलाज हुआ. जब रजनी ठीक हो गई तो उसे दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी माकुलाकोचा लाया गया. दलमा के मकुलाकोचा चेक नाका में बकायदा इस हथिनी का नामकरण रजनी के रूप में किया गया. उसी समय से रजनी का जन्मदिन धूमधाम से स्कूल के बच्चे और ग्रामीणों के साथ मनाया जाता है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के अध्यक्षता में SAAMAR अभियान अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
    Next Article बच्चों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री खामोश क्यों हैं : पप्पू

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.