Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट याचिका पर 11 को झारखंड हाई कोर्ट में होगी सुनवाई
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट याचिका पर 11 को झारखंड हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट याचिका पर 11 को झारखंड हाई कोर्ट में होगी सुनवाई
    रांची :  झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिका में मौजूद सभी डिफेक्ट्स को एक दिन के अंदर दूर करने का आदेश दिया. इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई 11 अक्टूबर के लिए मुकर्रर कर दी गई. दरअसल शुक्रवार को चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई.

     

    बता दें, याचिका डिफेक्ट के साथ ही सूचीबद्ध हो गई थी. इसलिए पहली सुनवाई में कोर्ट ने तमाम डिफेक्ट को दूर करने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से हाईकोर्ट में ईडी के समन को चुनौती दी गई है. साथ ही पीएमएलए एक्ट 2002 की धारा 50, 63 की वैधता को भी चुनौती दी गयी है.दरअसल इस पूरे मामले को लेकर 23 सितंबर को मुख्यमंत्री की ओर से उनके अधिवक्ता ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसके बाद याचिका में कुछ डिफेक्ट पाए गए थे. आपको बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री को एक के बाद एक अब तक कुल पांच समन जारी किए हैं. जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है.

     

     

    रांची स्थित ईडी कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अबतक कुल पांच समन भेजे गए हैं, जिसमें किसी भी समन के अनुसार बुलावे की तारीख में सीएम ईडी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पहले समन में 14 अगस्त, दूसरा समन में 24 अगस्त, तीसरे में 9 सितंबर, चौथे में 24 सितंबर और पांचवें में 4 अक्टूबर को ईडी कार्यालय बुलाया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री किसी भी तारीख को वहां नहीं पहुंचे। हालांकि इस बीच 23 अगस्त को मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट जाने को कहा था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleWorld Cup 2023: टीम इंडिया को झटका, शुभमन गिल को हुआ डेंगू, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल
    Next Article RBI गवर्नर शक्तिकांत दास का बड़ा ऐलान, लगातार चौथी बार रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.