Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजन मेहता ने किया क्षेत्र का भ्रमण, जनसमस्याओं से हुए रू-ब-रू
    Breaking News झारखंड राजनीति

    राजन मेहता ने किया क्षेत्र का भ्रमण, जनसमस्याओं से हुए रू-ब-रू

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा : बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी राजन मेहता गुरुवार को जिले के कांडी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर विभिन्न जनसमस्याओं से रू-ब-रू हुए। वे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए नारायणपुर गांव स्थित पुल पर पहुंचे। जहां सैकड़ों किसान उपस्थित थे। उपस्थित सभी किसानों ने उनसे अपनी व्यथा सुनाई। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नवनिर्मित पुल के संवेदक द्वारा लापरवाही बरती गई है, जिससे धान की फसल बाढ़ की पानी में विलुप्त हो चुकी है। किसानों ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित नारायणपुर, बलियारी, सोनपुरा, बरवाडीह, चन्द्रपुरा, पतीला, जमुआ, बेलहथ, भीलमा, नाउभीलमा सहित अन्य गांवों का भी नाम शामिल है। उक्त सभी किसानों की व्यथा पर राजन मेहता ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से मुझे जानकारी मिली कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन व निरीक्षण करने जिला उपायुक्त स्वयं पहुंचे थे। उपायुक्त ने जायजा लेते हुए किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की बात कही।

     

     

    समाजसेवी सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी राजन मेहता ने कहा कि जो‌ रैयत हैं उनको तो मुआवजा अवश्य ही मिलना चाहिए, किन्तु मुआवजा उन्हें भी मिलना चाहिए जो बटाईदार हैं। साथ ही वैसे पारिश्रमिक जिन्होंने रेहन व मालगुजारी पर खेत लेकर किसानी कार्य किया है, उन्हें भी मुआवजा जरूर मिलना चाहिए। उन्होंने मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार व जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा है कि कर्ज लेकर शारीरिक मेहनत कर किसानों द्वारा खेतों में धान, मूंगफली, तिल सहित अन्य फसलों की खेती की गई, जो पानी में डूब गई, इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। जिससे किसान हताश व निराश न हों। उन्होंने कहा कि यदि पुल के संवेदक द्वारा समय रहते डायवर्शन को खाली करा दिया जाता तो हजारों एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद होने से बच जाती। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों से इस क्षेत्र के किसान लगातार सुखाड़ अकाल जैसी भयावह समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नीलगायों की आतंक से भी किसान आतंकित हैं। अब किसान खेती करने से भी कतरा रहे हैं। अगर इसी प्रकार का रवैया रहा तो किसान खेती भी करना बंद कर देंगे।

     

     

    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को किसानों की समस्याओं के सम्बंध में मैंने जानकारी भी दी है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से पुनः मांग की है कि किसानों को बाढ़ में डूबी फसलों व नीलगायों, वन सुअरों व अन्य जंगली जानवरों द्वारा किसानों की नष्ट हो रही फसलों को बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाते हुए मुआवजा दी जाए। चुकी किसान ही अन्नदाता हैं। यदि किसानों को अविलंब मुआवजा नहीं मिलती है तो बसपा किसानों को लेकर सड़क पर उतरेगी और आंदोलन करने को बाध्य होगी। मौके पर संजय मेहता, रविन्द्र मेहता, अविनाश पासवान, धर्मेंद्र ठाकुर, सुमेर मेहता, संत मेहता, दिनेश कुमार, सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की एक छात्रा की हुई मौत, अभिभावक हो जाएं सावधान
    Next Article JAMSHEDPUR : वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने TMH हॉस्पिटल पर उठाये सवाल

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.