Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खालिस्तानी नेटवर्क में है दाऊद की D कंपनी का रोल: NIA ने किया बड़ा खुलासा
    Breaking News Headlines राजनीति

    खालिस्तानी नेटवर्क में है दाऊद की D कंपनी का रोल: NIA ने किया बड़ा खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    खालिस्तानी नेटवर्क में है दाऊद की D कंपनी का रोल: NIA ने किया बड़ा खुलासा
    नई दिल्ली. नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) को खालिस्तान नेटवर्क में लगी डी कंपनी की भूमिका नजर आ रही है. कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ जो आतंकवादी अपराधी गठजोड़ की कड़ियां मिलकर रची थी, वो अब अंडरवर्ल्ड से भी ज्यादा खतरनाक हो गई है.

     

     

     

    दुनिया भर में फैले खालिस्तानी आतंकवादी अपराधी गठजोड़ की पटकथा की शुरुआत पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के आपराधिक नेटवर्क के आधार पर शुरू की थी. डी कंपनी के नेटवर्क में स्थानीय अपराधी से लेकर फिल्म अभिनेता, संगीतकार और राजनेता सभी शामिल थे जिनके द्वारा दिए गए सहयोग के आधार पर दाऊद ने डी कंपनी को इतना विशाल बना दिया था कि उसके नाम से ही अनेक बड़े-बड़े काम निकल जाते थे. चाहे वह किसी की सुपारी हो या फिर किसी जमीन पर कब्जा करना या फिर हथियारों की तस्करी.केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए को खालिस्तान अपराधी आतंकी गठजोड़ के मामले की जांच के दौरान यह प्रतीत हुआ कि यह पूरा गठजोड़ डी कंपनी के आधार पर तैयार किया गया है. लिहाजा उसने अपने दस्तावेजों में खालिस्तान नेटवर्क को मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से भी जोड़कर देखा. एनआईए ने खालिस्तान आतंकवादी अपराधी गठजोड़ के मामले में अपनी जांच दस्तावेज में साफ तौर पर लिखा है कि यह गठजोड़ 90 के दशक की शुरुआत में मुंबई के गैंगस्टरों के साथ यानी डी कंपनी के साथ काफी समानताएं रखता है.

     

     

     

     

    मसलन 1993 में मुंबई में हुए बम विस्फोट और उसके बाद सूरत एवं अहमदाबाद में हुई सांप्रदायिक हिंसा की जांच से पता चला था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए भारतीय गैंगस्टर नेटवर्क का फायदा उठाया था. इस मामले में मुंबई विस्फोटों की जांच के लिए गठित वोहरा समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर कहा था कि मुंबई बम विस्फोट की जांच के दौरान विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्र और फिल्म जगत में अंडरवर्ल्ड के व्यापक संबंधों का पता चला है.

    दस्तावेजों के मुताबिक आतंकवादी आपराधिक गठजोड़ में यह भी देखा गया कि पंजाब का संगीत उद्योग, राजनीतिक पदाधिकारी, कबड्डी खिलाड़ी और वकील आदि इसके साथ शामिल पाए गए. इसके साथ ही इस नेटवर्क का सीधा संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से भी मिला जैसा कि डी कंपनी में होता आया था. डी कंपनी के नेटवर्क की तर्ज पर ही खालिस्तान आतंकवादी अपराधी गठजोड़ ने अपनी आय का मुख्य जरिया रियल स्टेट और धमकी देकर उगाही करने, सुपारी लेकर लोगों को मारने, भूमि इमारत पर जबरन कब्जा करने और विवादित संपत्तियों को सस्ती दरों पर खरीदने आदि से बनाया हुआ है.

    खालिस्तानी नेटवर्क में है दाऊद की D कंपनी का रोल: NIA ने किया बड़ा खुलासा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article12वीं फेल का ट्रेलर जारी, लाखों छात्रों की कहानी पर आधारित है फिल्म
    Next Article क्रिकेट वर्ल्ड कप का शंखनाद आज: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में होगी टक्कर

    Related Posts

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 4, 2026

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.