Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 12वीं फेल का ट्रेलर जारी, लाखों छात्रों की कहानी पर आधारित है फिल्म
    Headlines सिनेमा

    12वीं फेल का ट्रेलर जारी, लाखों छात्रों की कहानी पर आधारित है फिल्म

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    12वीं फेल का ट्रेलर जारी, लाखों छात्रों की कहानी पर आधारित है फिल्म
    अभिनेता विक्रांत मैसी कई फिल्मों में अपना दमखम दिखा चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से वह फिल्म 12वीं फेल को लेकर चर्चा में हैं।यह फिल्म इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इसका निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा कर रहे हैं, जो मुन्ना भाई सीरीज और 3 इडियट्स जैसी शानदार फिल्में दर्शकों के बीच पेश कर चुके हैं।12वीं फेल का टीजर दर्शकों को पसंद आया था और अब इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।ट्रेलर में यूपीएससी की तैयारी की झलक देखने को मिलती है।

     

     

     

    विक्रांत, मनोज कुमार शर्मा के किरदार में हैं, जो आईपीएस अधिकारी बनना चाहता है। इसी चाहत में वह चंबल के एक गांव से दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएससी की तैयारी करने आता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे वह बार-बार परीक्षा में फेल होने के बावजूद आगे बढऩे का जज्बा रखता है।ट्रेलर देख लगता है एक बढिय़ा प्रेरणादायी कहानी दर्शकों के बीच आने वाली है।यह फिल्म अनुराग पाठक के इसी नाम से आए लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह उपन्यास आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की कहानी बताता है।12वीं फेल मनोज कैसे आईपीएस अधिकारी बन गए, फिल्म में उनका यह सफर दिखाया जाएगा।

     

     

     

    इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली के मुखर्जी नगर में हुई है, जहां से मनोज ने यूपीएससी की पढ़ाई की थी।यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।विक्रांत यार जिगरी नाम की एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेता सनी सिंह दिखाई देंगे।दिनेश विजन की फिल्म सेक्टर 36 भी उनके खाते से जुड़ी है। इसमें विक्रांत के साथ अभिनेता दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। सेक्टर 36 की कहानी कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित निठारी गांव में हुई भीषण हत्याओं पर आधारित है।विक्रांत अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ फिल्म फिर आएगी हसीन दिलरूबा भी लेकर आ रहे हैं।

    12वीं फेल का ट्रेलर जारी लाखों छात्रों की कहानी पर आधारित है फिल्म
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क की हुई मरम्मत, यातायात सुविधा बहाल
    Next Article खालिस्तानी नेटवर्क में है दाऊद की D कंपनी का रोल: NIA ने किया बड़ा खुलासा

    Related Posts

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 4, 2026

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.