Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने खोला कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा ,विरोध में देंगे धरना
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने खोला कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा ,विरोध में देंगे धरना

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर : गुरुवार को एनएएसी की टीम पहुंचेगी जमशेदपुर

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने खोला कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा , विरोध में देंगे धरना

    गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक मान्यता समिति यानी नैक की टीम जमशेदपुर पहुंच रही है. इधर कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने एक बार फिर से कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अमर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस में मोर्चा की ओर से एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य और कोल्हन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के खिलाफ धरना देने की बात कही गई है.

     

     

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मोर्चा के सोनू ठाकुर ने बताया कि डॉक्टर अमर सिंह एवं कोल्हन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के कारण समूचे कोल्हान खासकर कोऑपरेटिव कॉलेज का शैक्षणिक माहौल खराब हो चुका है. उन्होंने डॉक्टर अमर सिंह पर आदिवासी विरोधी होने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कोल्हन विश्वविद्यालय के रजिस्टर एवं कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य के मिली भगत से विकास का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है.

     

     

    ऐसे में जब नैक की टीम यहां पहुंचेगी और कॉलेज के विकास के लिए फंड आवंटित करेगी तो एक बार फिर से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के मिली भगत से विकास के पैसों का बंदर बांट हो जाएगा. उन्होंने कहा कि हम नेक की टीम का स्वागत करते हैं मगर कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक उन्हें यहां से हटा नहीं दिया जाता.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR :सेवा ही लक्ष्य संस्था की ओर से मिला सहयोग
    Next Article NewsClick case: पत्रकार प्रबीर पुरकायस्थ समेत 2 को 7 दिन की रिमांड, UAPA के तहत हो रही कार्रवाई

    Related Posts

    झारखंड में ओपन जेल की स्थापना: मानवीय दृष्टिकोण और सुधार की नई पहल

    July 25, 2026

    बंगाल में नीट हिंसा पर पहली बार गुंडा अधिनियम का उपयोग, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी कड़ी सजा की चेतावनी

    July 25, 2026

    झारखंड में ओपन जेल योजना: मानवीय दृष्टिकोण से कैदियों का पुनर्वास

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में ओपन जेल की स्थापना: मानवीय दृष्टिकोण और सुधार की नई पहल

    बंगाल में नीट हिंसा पर पहली बार गुंडा अधिनियम का उपयोग, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी कड़ी सजा की चेतावनी

    झारखंड में ओपन जेल योजना: मानवीय दृष्टिकोण से कैदियों का पुनर्वास

    झारखंड में ओपन जेल की स्थापना: मानवीय दृष्टिकोण से सुधार की नई पहल

    मुजफ्फरनगर में शिक्षण संस्थान प्रबंधक पर यौन शोषण का आरोप, शिक्षा के मंदिरों पर कलंक

    नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा सुधार की चुनौती

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नीट विवाद के बाद शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल के महत्वपूर्ण सुधारों को याद किया जाएगा: गिरिराज सिंह

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद के बाद अब शिक्षा व्यवस्था में सुधार की राजनीति हो

    वंचित छात्रों के चेहरे पर लौटी मुस्कान: इंतजार खत्म, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में मिला साइकिल का तोहफा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.